50-Year-Old Man Dies After Road Accident Involving Horse in Kaila Devi घायल ने उपचार के दौरान तोड़ा दम, Sambhal Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal News50-Year-Old Man Dies After Road Accident Involving Horse in Kaila Devi

घायल ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

Sambhal News - कैलादेवी थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम को एक सड़क दुर्घटना में 50 वर्षीय शेर सिंह घायल हो गए। वे बाइक से रिश्तेदारी से लौटते समय अचानक सड़क पर आई घोड़ी से टकरा गए। इलाज के दौरान शनिवार को उनकी मौत हो...

Newswrap हिन्दुस्तान, संभलSun, 8 June 2025 12:08 AM
share Share
Follow Us on
घायल ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

कैला देवी थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार शाम को हुई एक सड़क दुर्घटना में घायल हुए 50 वर्षीय शेर सिंह ने उपचार के दौरान शनिवार को दम तोड़ दिया। यह हादसा उस वक्त हुआ जब वह बाइक से रिश्तेदारी से लौट रहे थे और रास्ते में अचानक रोड पर आ गई घोड़ी से टकरा गए। लधनपुर गांव निवासी शेर सिंह पुत्र शिशपाल शुक्रवार को हयातनगर थाना क्षेत्र के बरवाली मढ़ेया में अपनी बहन के घर से बाइक पर सवार होकर लौट रहे थे। उनके साथ बाइक पर जयनारायण भी सवार थे। जैसे ही उनकी बाइक रायपुर के पास पहुंची, रोड पर घूम रही एक घोड़ी अचानक बिदक गई, जिससे बाइक उसकी चपेट में आ गई और दोनों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल संभल के अस्पताल पहुंचाया गया। वहां शेर सिंह की हालत गंभीर देख उन्हें मुरादाबाद रेफर कर दिया गया, लेकिन उपचार के दौरान शनिवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। हादसे की खबर मिलते ही शेर सिंह के परिजनों में कोहराम मच गया। उल्लेखनीय है कि क्षेत्र में आवारा पशुओं और सड़कों पर घूमते जानवरों के कारण लगातार सड़क हादसों की घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन इसके समाधान के लिए प्रशासन द्वारा अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। ग्रामीणों ने इस घटना के बाद प्रशासन से सड़कों पर घूम रहे जानवरों पर लगाम लगाने की मांग की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।