Drunk Groom Arrested for Disturbing Peace on Wedding Day नशे में शादी करने पहुंचे दूल्हे का पुलिस ने किया चालान, Sambhal Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsDrunk Groom Arrested for Disturbing Peace on Wedding Day

नशे में शादी करने पहुंचे दूल्हे का पुलिस ने किया चालान

Sambhal News - गांव मुलेटा में दूल्हा नशे की हालत में शादी करने पहुंचा, जिसे देखकर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। बारात वापस लौट गई। पुलिस ने दूल्हे के खिलाफ शांति भंग के चलते कार्रवाई की। दुल्हन ने कहा कि जो...

Newswrap हिन्दुस्तान, संभलTue, 20 May 2025 04:52 AM
share Share
Follow Us on
नशे में शादी करने पहुंचे दूल्हे का पुलिस ने किया चालान

नशे की हालत में शादी करने पहुंचे दूल्हे का पुलिस ने सोमवार को शांति भंग में चालान कर दिया। गांव मुलेटा में अपनी ही शादी में नशे की हालत में पहुंचे दुल्हे को देखकर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया था। काफी मन मनोबल व कई पंचायत के बाद भी बात न बनने पर बारात वापस बैरंग लौट गई थी। कोतवाल हरीश कुमार ने बताया कि जिला अमरोहा के थाना आदमपुर के गांव निवासी दूल्हे पर शांति भंग के चलते कार्रवाई की गई है। बता दें कि शनिवार की रात कोतवाली क्षेत्र के गांव मुलेटा में जिला अमरोहा के थाना आदमपुर के गांव से बारात आई थी।

बारात चढ़त के बाद दूल्हा जैसे ही मंडप में पहुंचा उसके पैर लड़खड़ाते देख दुल्हन को शक हुआ और दुल्हन ने यह कहते हुए कि जो, व्यक्ति अपनी शादी के दिन होश में नहीं रह सकता उससे मैं शादी नहीं कर सकती इंकार कर दिया था। इसके बाद दोनों पक्षों के लोगों के बीच रात भर कई बार पंचायत चली, लेकिन दुल्हन शादी को राजी नहीं हुई थी। रविवार की सुबह लड़की पक्ष के लोग कोतवाली पहुंचे थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।