Exciting Sports Competition Held at Composite School Pura in Kaithal कबड्डी में जयरोई हयातनगर व खो-खो में कैथल विजयी, Sambhal Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsExciting Sports Competition Held at Composite School Pura in Kaithal

कबड्डी में जयरोई हयातनगर व खो-खो में कैथल विजयी

Sambhal News - न्याय पंचायत कैथल के कंपोजिट विद्यालय पुरा में शुक्रवार को क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। छात्र-छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया। कबड्डी और खो-खो में पुरा व जयरोई हयात नगर ने शीर्ष स्थान प्राप्त...

Newswrap हिन्दुस्तान, संभलSat, 5 Oct 2024 12:52 AM
share Share
Follow Us on
कबड्डी में जयरोई हयातनगर व खो-खो में कैथल विजयी

न्याय पंचायत कैथल के कंपोजिट विद्यालय पुरा में शुक्रवार को न्याय पंचायत स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र और छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। आरंभ में विद्यालय इंचार्ज चित्रेश शर्मा एवं संकुल प्रभारी मनोज कुमार ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। जिसमें उच्च प्राथमिक, बालक वर्ग, में कबड्डी में जयरोई हयात नगर और खो-खो में कैथल प्रथम स्थान प्राप्त किया। उच्च प्राथमिक बालिका वर्ग में कबड्डी व खो-खो में पुरा प्रथम स्थान प्राप्त किया। उच्च प्राथमिक, बालक वर्ग सौ मीटर दौड़ में रोहित जयरोई हयात नगर, 200 मीटर दौड़ में सुभाष करेली, 400 मीटर दौड़ में अमन जयरोई हयात नगर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उच्च प्राथमिक बालिका वर्ग सौ मीटर दौड़ में वंदना पुरा व 200 मीटर दौड़ में कंचन, पुरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक विद्यालय बालिका वर्ग में तेजवती बर्रई ने 50 मीटर व 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस दौरान पर प्रतियोगिता में अमित कुमार, अशोक कुमार, खुशाल सिंह, अनुज कुमार, श्रद्धा शर्मा, रवि कुमार, डॉ.गौरव मिश्रा, भूदेव शंखधार, अशोक पाठक, प्रफुल्ल कुमार ने सहयोग किया ।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।