पंजाब सरकार का पुतला फूंककर जताया विरोध
Sambhal News - किसान संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को पंजाब सरकार का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने तहसीलदार को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। किसान केंद्र सरकार से वार्ता के बाद...

किसान संघर्ष समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को किसान विरोधी पंजाब सरकार का पुतला फूंक कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद तहसील पहुंच कर पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति को संबोंधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपकर किसानों की समस्याओं के बारे में अवगत कराया। क्षेत्र के गांव असालतपुर जारई में किसान संघर्ष समिति के पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार की दोपहर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान पंजाब सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। पुतला दहन के बाद सभी पदाधिकारी एकत्र होकर तहसील पहुंचे जहां उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार धीरेन्द्र कुमार सिंह को सौंपा। जिसमें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामेश्वर दयाल ने बताया कि जब पंजाब के किसान केन्द्र सरकार और कृषि मंत्री शिव राज सिंह चौहान से वार्ता कर लौट रहे थे, तो उन्हे पंजाब सरकार के आदेश पर रास्ते में ही गिफ्तार कर लिया गया। इसके बाद शंभू व खिनोरी बार्डर पर आंदोलन कर रहे महिला व पुरूष किसानों भाईयों को भारी मात्रा में पुलिस बल भेजकर लाठी चार्ज कराई और जेल भेज दिया गया। इसके विरोध उन्होंने आज संगठन के द्वारा पंजाब सरकार कर पुलता फूक कर विराध प्रदर्शन किया गया। राष्ट्रीय किसान संर्घष समिति द्वारा उग्र आंदोलन के साथ साथ जेल भरो आन्दोलन किया जायेगा। इस मौके पर मंगलसैन सैनी, राहुल कश्यप, शानू शर्मा, भीकम, दिनेश कुमार, नरेश राघव, रवि सैनी, पन्ना लाल, विजय पाल, प्रदीप दिवाकर, केशव शर्मा, रानू शर्मा, रामप्रसाद मौर्य, दाताराम, देश पाल, आदि किसान मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।