Municipal Workers Protest from March 21 Over Unresolved Demands मांगें पूरी न होने पर 21 मार्च से सांकेतिक विरोध प्रदर्शन, Sambhal Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsMunicipal Workers Protest from March 21 Over Unresolved Demands

मांगें पूरी न होने पर 21 मार्च से सांकेतिक विरोध प्रदर्शन

Sambhal News - नगर पालिका कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान न होने पर 21 मार्च से सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। स्थानीय निकाय सफाई कर्मचारी संघ ने 11 दिसंबर को 15 सूत्रीय मांग पत्र दिया था, जिसमें रुका हुआ...

Newswrap हिन्दुस्तान, संभलThu, 20 March 2025 05:08 AM
share Share
Follow Us on
मांगें पूरी न होने पर 21 मार्च से सांकेतिक विरोध प्रदर्शन

नगर पालिका कर्मचारियों की मांगे न पूरी होने पर 21 मार्च से सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया जायेगा। जिसके संबंध में नगरपालिका को स्थानीय निकाय सफाई कर्मचारी संघ की ओर से एक पत्र दिया गया है। जिसमें कर्मचारियों की लंबित समस्याओं का निस्तारण न होने पर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। स्थानीय निकाय सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अजय राजभर ने बताया कि 11 दिसंबर नगर पालिका चन्दौसी को 15 सूत्रीय मांगों को लेकर एक पत्र दिया गया था। जिसमें कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में रुका हुआ वेतन, स्थायी और संविदा कर्मचारियों को वर्दी वितरण, वेतन विसंगति सहित अन्य कई मुद्दे शामिल थे। स्थानीय निकाय सफाई कर्मचारी संघ ने 11 दिसंबर 2024 को 15 सूत्रीय मांग पत्र नगर पालिका चंदौसी को सौंपा था। जिलाध्यक्ष ने बताया कि उस समय पालिकाध्यक्ष पति अखिलेश कुमार खिलाड़ी और मौजूदा अधिशासी अधिकारी ने इस दिशा में कार्रवाई की थी। जिसके बाद कर्मचारियों को 17 दिन का वेतन और वर्दी वितरण जैसे कुछ कार्य हुए थे लेकिन अन्य समस्याओं का समाधान नहीं किया जा सका। संघ ने 10 मार्च को एक स्मृति पत्र नगरपालिका को सौंपा था। जिसमें चार दिन का समय देकर समस्याओं का समाधान करने की मांग की गई थी लेकिन, अधिकारियों ने पत्र का संज्ञान नहीं लिया। इस संबंध में स्थानीय निकाय सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने 21 मार्च से नगरपालिका के सामने सांकेतिक विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि इसके बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो नगरपालिका के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।