Congress Criticizes BJP s Communal Remarks Post-Pahalgam Terror Attack देश की अखंडता तोड़ने की कोशिश कर रहे बाबूलाल : शाहदेव, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsCongress Criticizes BJP s Communal Remarks Post-Pahalgam Terror Attack

देश की अखंडता तोड़ने की कोशिश कर रहे बाबूलाल : शाहदेव

रांची में कांग्रेस के प्रवक्ता लालकिशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का मंत्री हफिजुल हसन के खिलाफ बोलना और हिंदू-मुस्लिम भावना भड़काना देश की अखंडता...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSat, 26 April 2025 09:15 PM
share Share
Follow Us on
देश की अखंडता तोड़ने की कोशिश कर रहे बाबूलाल : शाहदेव

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता लालकिशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि पहलगाम में आतंकी हमले के बाद जहां पूरा देश एक साथ खड़ा है, वहीं भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का मंत्री हफिजुल हसन के खिलाफ बोलना और हिंदू-मुस्लिम भावना भड़काना, देश की अखंडता को तोड़ने का प्रयास है। मंत्री एक संवैधानिक पद पर हैं और संविधान पर उनकी पूरी आस्था है। वे यह बात कह चुके हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि पहलगाम हमले के दोषी पर सरकार सख्त कार्रवाई करे, हम सरकार के साथ हैं। सभी राजनीतिक दलों ने भी सरकार का समर्थन किया है। बाबूलाल पहलगाम में हुए हमले के सच को छुपाने और लोगों का ध्यान केंद्र सरकार की सुरक्षा में हुई चूक से भटकाने के लिए इस तरह का बयान दे रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।