Lecture on Cow Ayurveda and Rural Life at BHU गाय के दूध-घी से कई बीमारियों का निदान : प्रो. ओपी सिंह, Varanasi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsVaranasi NewsLecture on Cow Ayurveda and Rural Life at BHU

गाय के दूध-घी से कई बीमारियों का निदान : प्रो. ओपी सिंह

Varanasi News - वाराणसी में बीएचयू के सामाजिक विज्ञान संकाय में गाय, आयुर्वेद एवं ग्रामीण जीवन पर व्याख्यान हुआ। प्रो. ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि गाय के दूध-घी, दही से कई बीमारियों का निदान संभव है। कार्यक्रम में...

Newswrap हिन्दुस्तान, वाराणसीSat, 26 April 2025 09:14 PM
share Share
Follow Us on
गाय के दूध-घी से कई बीमारियों का निदान : प्रो. ओपी सिंह

वाराणसी। बीएचयू के सामाजिक विज्ञान संकाय स्थित समन्वित ग्रामीण विकास केंद्र में शनिवार को गाय, आयुर्वेद एवं ग्रामीण जीवन पर व्याख्यान हुआ। मुख्य वक्ता काय चिकित्सा विभाग आयुर्वेद संकाय के प्रो. ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि आयुर्वेद में बताया गया है कि गाय के दूध-घी, दही आदि से कई बीमारियों के निदान होता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता संकाय प्रमुख प्रो. बिंदा परांजपे ने की। केंद्र समन्वयक डॉ. आलोक कुमार पाण्डेय ने स्वागत भाषण में केंद्र के पूर्व के कार्यों और भविष्य की योजनाओं के बारे में बताया। संकाय प्रमुख ने गाय एवं गोवंश का भारतीय संस्कृति एवं इतिहास पर चर्चा की। इस दौरान छात्रों की जिज्ञासाओं का भी समाधान किया। परियोजना अधिकारी डॉ. भूपेन्द्र प्रताप सिंह ने धन्यवाद दिया। संचालन आकाश पात्रा और नेन्सी शर्मा ने किया। इस मौके पर आरती विश्वकर्मा, सिद्धान्त, आस्था, अमर, अनिल कुमार भूषण, रामजी, सतीश कुमार वर्मा और राजनाथ मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।