New Police Outpost Established in Ratanpur Village Chandausi गांव रतनपुर में चौकी निर्माण के लिए किया भूमि पूजन, Sambhal Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsNew Police Outpost Established in Ratanpur Village Chandausi

गांव रतनपुर में चौकी निर्माण के लिए किया भूमि पूजन

Sambhal News - चंदौसी के गांव रतनपुर में पुलिस चौकी की स्थापना की गई है। थानाध्यक्ष ने रविवार को ग्रामीणों की उपस्थिति में चौकी निर्माण की नींव रखी। कुढफतेहगढ़ क्षेत्र में चार पुलिस चौकियों का निर्माण किया जा रहा...

Newswrap हिन्दुस्तान, संभलSun, 23 March 2025 09:10 PM
share Share
Follow Us on
गांव रतनपुर में चौकी निर्माण के लिए किया भूमि पूजन

चंदौसी। थाना कुढफतेहगढ़ क्षेत्र के गांव रतनपुर में पुलिस चौकी की स्थापना की जा रही है। रविवार को थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों की मौजूदगी में पुलिस चौकी निर्माण की नींव रखकर निर्माण कार्य शुरू कराया। कुढफतेहगढ़ थाना क्षेत्र में रीठ, रहोली, छावड़ा और रतनपुर में चार पुलिस चौकियां बनाई जा रही हैं। रविवार को गांव रतनपुर में एसपी केके बिश्नोई, चौकी इंचार्ज करवेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक सतीश मिश्रा, ग्राम प्रधान सुमन यादव, छाबड़ा मंडल अध्यक्ष रामनरेश यादव यजमान के रूप में शामिल रहे और हवन में आहुति दीं। पूजन कार्य पुरोहित विनोद शर्मा ने कराया। इस दौरान ग्राम प्रधान सुमन यादव, रामप्रकाश यादव, रामवीर सिंह यादव,सतीश चंद्र शर्मा, अजयपाल सिंह यादव, लकी मिश्रा, पूरन सिंह, कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।