Rani Ahilyabai Holkar s 300th Jayanti Celebrated with Rangoli Competition and Women s Empowerment Run रानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर छात्राओं ने बनाई रंगोली, Sambhal Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsRani Ahilyabai Holkar s 300th Jayanti Celebrated with Rangoli Competition and Women s Empowerment Run

रानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर छात्राओं ने बनाई रंगोली

Sambhal News - बहजोई। भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में इंटरमीडिएट कॉलेज, हीरादेवी तोताराम कन्या इंटर कॉलेज, चंद्रपाल आर्य इंटर कॉलेज में रानी अहिल्याबाई होल्कर की

Newswrap हिन्दुस्तान, संभलTue, 20 May 2025 02:51 AM
share Share
Follow Us on
रानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर छात्राओं ने बनाई रंगोली

भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में इंटरमीडिएट कॉलेज, हीरादेवी तोताराम कन्या इंटर कॉलेज, चंद्रपाल आर्य इंटर कॉलेज में रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती के मौके पर रंगोली प्रतियोगिता व महिला सशक्तिकरण को लेकर दौड़ का आयोजन किया गया। साेमवार को इंटरमीडिएट कॉलेज में मुख्य अतिथि नगर अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा ने हीरादेवी तोताराम इंटर कॉलेज में क्षेत्रीय सह संयोजक विकास वार्ष्णेय तथा जिला महामंत्री कमल कुमार कमल ने चंद्रपाल आर्य इंटर कॉलेज में प्रतिभागिता की। छात्र-छात्राओं ने रानी अहिल्यावाई के जीवन पर आधारित रंगोली बनाई तथा दौड़ में प्रतिभाग कर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। नगर अध्यक्ष ने बताया कि 20 मई को वाद विवाद व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन होगा।

अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा। इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ. संजय गुप्ता, सुधीर त्यागी व आशा चौहान समेत अन्य अध्यापक मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।