Severe Heatwave Strikes District Temperatures Soar to 40 C उमस और गर्मी ने लोगों को किया बेहाल, बाजार में छाया सन्नाटा, Sambhal Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsSevere Heatwave Strikes District Temperatures Soar to 40 C

उमस और गर्मी ने लोगों को किया बेहाल, बाजार में छाया सन्नाटा

Sambhal News - जनपद में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, जहां शुक्रवार को राहत मिली थी, वहीं शनिवार को गर्मी ने फिर से दस्तक दी। सुबह से धूप तेज हो गई, जिससे अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। लोग गर्मी से...

Newswrap हिन्दुस्तान, संभलSun, 15 June 2025 01:12 AM
share Share
Follow Us on
उमस और गर्मी ने लोगों को किया बेहाल, बाजार में छाया सन्नाटा

जनपद में मौसम का मिजाज एक बार फिर करवट लेता नजर आया। शुक्रवार को जहां तेज हवा और हल्की बूंदाबांदी ने लोगों को गर्मी से कुछ राहत दी थी और तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। वहीं शनिवार को मौसम पूरी तरह से बदल गया। सुबह से ही आसमान साफ रहा और सूरज ने सुबह से ही अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। जिससे एक बार फिर भीषण गर्मी ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया। शनिवार की सुबह से ही लोगों को चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। दोपहर होते-होते पारा चढ़ गया और सड़कें व बाजारों में सन्नाटा सा नजर आने लगा।

लोग पसीने से तरबतर हो गए और गर्मी से राहत पाने के लिए शीतल पेयपदार्थ, नींबू पानी, शरबत, आइसक्रीम व ठंडी बोतलों का सहारा लेते दिखे, लेकिन उससे भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। दोपहर में दुकानदार भी कूलर व पंखा के सामने बैठे रहे, लेकिन वह गर्मी से राहत नहीं दे सके। ग्रामीण क्षेत्रों में भी गर्मी का असर साफ देखा गया। खेतों में काम कर रहे किसान तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण काम छोड़कर दोपहर से पहले ही घर लौटने लगे। कई जगहों पर लोग नलकूपों और स्वीमिंग पूलों में नहाकर गर्मी से राहत पाने की कोशिश करते दिखे। भीषण गर्मी के बीच लो वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या ने लोगों की परेशानी को और बढ़ा दिया। पंखे व कूलर भी पूरी क्षमता से नहीं चल पाए। लोग बिजली की आंख-मिचौली से परेशान होकर छांव और ठंडी जगहों की तलाश करते रहे। बढ़ती गर्मी के कारण लू लगने व डिहाइड्रेशन के मामले बढ़ने लगे हैं। चिकित्सक लोगों इस मौसम में अधिक पानी पीने, हल्का भोजन करने और दोपहर के समय घर में रहने की सलाह दे रहे हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री व न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।