Police Arrests Suspect in 2022 Poisonous Liquor Case in Bihar भगवानपुर में शराब कांड का आरोपित गिरफ्तार , Siwan Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsPolice Arrests Suspect in 2022 Poisonous Liquor Case in Bihar

भगवानपुर में शराब कांड का आरोपित गिरफ्तार

भगवानपुर हाट के एक आरोपित को 2022 में हुए जहरीली शराब कांड के मामले में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपित हरेराम महतो है, जो सारण जिले के डोईला गांव का निवासी है। इस कांड में सारण और सीवान में कई...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानSun, 15 June 2025 12:06 PM
share Share
Follow Us on
 भगवानपुर में शराब कांड का आरोपित गिरफ्तार

भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। वर्ष 2022 में हुए जहरीली शराब कांड के मामले में एक आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपित सारण जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र के डोईला गांव के स्वर्गीय हीरालाल महतो का पुत्र हरेराम महतो है। उसे तकनीकी सहयोग से गिरफ्तार कर छपरा से सीवान लाया गया। गिरफ्तार आरोपित को थानाध्यक्ष सुजीत कुमार चौधरी ने शनिवार को जेल भेज दिया। वर्ष 2022 के दिसंबर महीने में हुई जहरीली शराब कांड में सारण व सीवान जिले में कई लोगों की मौत हो गई थी। इसमें सारण जिला अधिक प्रभावित हुआ था।

इस शराब कांड में भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के ब्रह्मस्थान व सोंधानी गांवों के पांच लोगों की मौत हो गई थी, जिसमें ब्रह्मस्थान के चौकीदार अवध मांझी की भी मौत हो गई थी। वहीं कई लोग बीमार हो गए थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।