UP Traders Discuss Online Shopping Challenges in Meeting व्यापारियों ने ऑनलाइन व्यापार का जताया विरोध, Prayagraj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsUP Traders Discuss Online Shopping Challenges in Meeting

व्यापारियों ने ऑनलाइन व्यापार का जताया विरोध

Prayagraj News - व्यापारी एकता समिति की बैठक रविवार को मुट्ठीगंज में हुई, जिसमें मनीष गुप्ता के आवास पर प्रदेश अध्यक्ष विजय गुप्ता ने अध्यक्षता की। व्यापारियों ने ऑनलाइन शॉपिंग के कारण छोटे व्यापारियों की समस्याओं पर...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजSun, 15 June 2025 09:16 PM
share Share
Follow Us on
व्यापारियों ने ऑनलाइन व्यापार का जताया विरोध

व्यापारी एकता समिति उत्तर प्रदेश की ओर से रविवार को मुट्ठीगंज में मनीष गुप्ता के आवास पर प्रदेश अध्यक्ष विजय गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक हुई। व्यापारियों ने ऑनलाइन शॉपिंग के कारण छोटे व्यापारियों को हो रही परेशानी पर चर्चा की। सरकार से जीएसटी का सरलीकरण करने और ऑनलाइन व्यापार पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। व्यापारियों ने कहा कि इसके लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। बैठक में संजीव गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, अखिलेश जायसवाल, बृजेश निषाद, विजय जायसवाल, सुनील अग्रहरि, सुधीर गुप्ता, विकास अग्रहरि, कृष्णदेव, आशीष ओझा आदि शामिल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।