BJP Organizes IT and Social Media Workshop in Ara to Discuss Bihar Elections विस चुनाव में सोशल मीडिया की भूमिका पर भाजपा की कार्यशाला, Ara Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAra NewsBJP Organizes IT and Social Media Workshop in Ara to Discuss Bihar Elections

विस चुनाव में सोशल मीडिया की भूमिका पर भाजपा की कार्यशाला

आरा में भाजपा जिला कार्यालय में आईटी और सोशल मीडिया कार्यशाला का आयोजन हुआ। इस कार्यशाला में सोशल मीडिया के महत्व और कार्य प्रणाली पर चर्चा की गई। मुख्य वक्ता ने मोदी सरकार की 11 साल की उपलब्धियों और...

Newswrap हिन्दुस्तान, आराSun, 15 June 2025 09:16 PM
share Share
Follow Us on
विस चुनाव में सोशल मीडिया की भूमिका पर भाजपा की कार्यशाला

आरा। भाजपा जिला कार्यालय में रविवार को जिलाध्यक्ष दुर्गा राज की अध्यक्षता में आईटी व सोशल मीडिया कार्यशाला का आयोजन हुआ। संचालन जिला उपाध्यक्ष ई धीरेन्द्र सिंह ने किया। कार्यशाला में मुख्य वक्ता राष्ट्रीय कार्यालय दिल्ली सोशल मीडिया विभाग के रोहित उपाध्याय और प्रदेश सह संयोजक शिवनारायण ने कार्यशाला में उपस्थित जिला के नेता, मंडल अध्यक्ष, विधानसभा प्रभारी, संयोजक, प्रभारी, जिला सोशल मीडिया और सभी मंडल सोशल मीडिया टीम को संबोधित करते हुए बिहार विधानसभा चुनाव में सोशल मीडिया का महत्व, भूमिका और कार्य प्रणाली के बारे में विस्तार से बताया। वहीं मोदी सरकार के 11 साल-संकल्प से सिद्धि तक कार्यक्रम को लेकर बैठक हुई।

बैठक में मुख्य वक्ता क्षेत्रीय कार्यक्रम प्रभारी अमरेन्द्र पांडेय ने सभी मंडल और पंचायत स्तर पर सरकार की उपलब्धियों को बताने, योजनाओं को कार्यान्वित करने के लिए कार्यक्रम की रूपरेखा बतायी। जिलाध्यक्ष दुर्गा राज की ओर से सभी मंडलों के लिए कार्यक्रम प्रभारी की घोषणा की गई। कार्यक्रम में रामदिनेश यादव, राजकुमार कुशवाहा, ज्योति प्रकाश, धनंजय तिवारी, संतोष चंद्रवंशी, अनुपमा पम्मी, संजय सिंह, प्रतीक चंद्रवंशी, विजेन्द्र ठाकुर, संतोष तिवारी, शैलेश गुड्डू, हरेराम चंद्रवंशी, रामाकांत सिंह, जयंत किशोर, दीपक तिवारी व संतोष केसरी सहित सोशल मीडिया और आईटी कार्यकर्ता शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।