Elderly Woman Trapped in Lift for 30 Minutes in Greater Noida Society लिफ्ट में 30 मिनट तक फंसी रही बुजुर्ग महिला , Noida Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsNoida NewsElderly Woman Trapped in Lift for 30 Minutes in Greater Noida Society

लिफ्ट में 30 मिनट तक फंसी रही बुजुर्ग महिला

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ला रेजिडेंशिया सोसाइटी में 65 वर्षीय रीता श्रीवास्तव शनिवार रात लिफ्ट में 30 मिनट तक फंसी रहीं। लिफ्ट के सुरक्षा उपकरण ने काम नहीं किया, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। बिल्डर प्रबंधन...

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडाSun, 15 June 2025 09:16 PM
share Share
Follow Us on
लिफ्ट में 30 मिनट तक फंसी रही बुजुर्ग महिला

ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित ला रेजिडेंशिया सोसाइटी में शनिवार की देर रात लिफ्ट अचानक अटक गई। उसमें सवार बुजुर्ग महिला 30 मिनट तक फंसी रही। इस दौरान महिला की हालत खराब हो गई। आरोप है कि लिफ्ट में लगे सुरक्षा उपकरण ने ठीक से काम नहीं किया। जानकारी होने पर बिल्डर प्रबंधन ने महिला को बाहर निकाला। सोसाइटी के टावर- 26 के फ्लैट नंबर-903 में 65 वर्षीय रीता श्रीवास्तव अपने परिवार के साथ रहती हैं। शनिवार की रात वह किसी काम से बाहर जा रही थीं। रात 10 बजे फ्लैट से निकली और लिफ्ट में सवार हुईं। तभी अचानक लिफ्ट थोड़ा नीचे जाने के साथ ही अटक गई।

काफी देर तक उन्होंने लिफ्ट का गेट बजाया, लेकिन कोई मदद के लिए नहीं आया। काफी देर तक वह नीचे नहीं पहुंचीं तो परिजन ढूंढने लगे। तब जाकर लिफ्ट में फंसे होने की सूचना मिली। बाद में बिल्डर प्रबंधन ने महिला को सुरक्षित बाहर निकाला। आरोप है कि इस दौरान लिफ्ट में फंसे होने के कारण महिला की हालत खराब हो गई। महिला को बीपी और शुगर की परेशानी भी है। सिक्योरिटी अलार्म ने काम नहीं किया- रीता श्रीवास्तव ने बताया कि लिफ्ट में फंसने के दौरान उन्होंने कई बार सिक्योरिटी अलार्म बजाया, लेकिन कोई मदद नहीं मिली। लिफ्ट में लगे एंटी रेस्क्यू सिस्टम ने भी काम नहीं किया। समय से मदद नहीं मिलने के कारण उन्हें अधिक परेशानी हुई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।