नामकुम में हिंसक जानवर ने तीन मवेशियों का किया शिकार, दहशत
नामकुम के लाली पंचायत के बंडाहारा करसेपोटा जंगल में एक हिंसक जानवर ने तीन मवेशियों को मार दिया। ग्रामीणों का मानना है कि यह बाघ का हमला था। घटना रविवार को सुबह लगभग तीन बजे हुई। मृत मवेशियों के गले और...

नामकुम, संवाददाता। प्रखंड की लाली पंचायत के बंडाहारा करसेपोटा जंगल में हिंसक जानवर ने फिर से तीन मवेशियों को अपना शिकार बना लिया। हालांकि ग्रामीणों ने बाघ द्वारा हमला करने की आशंका जताई है। घटना रविवार की भोर लगभग तीन बजे की है। बंडाहारा में रहनेवाले लखिन दास मुंडा ने बताया कि भोर में मवेशियों के जोर-जोर से चिल्लाने की आवाज आई थी। लेकिन जंगली जानवरों के डर से वे घर से बाहर नहीं निकले। सुबह होने पर हेसो, गरुड़पीढ़ी के लोगों को घटना की जानकारी दी। ग्रामीणों ने सुबह जंगल में तीन मवेशियों को देखा जो मृत पड़े थे, तीनों मवेशी थोड़ी-थोड़ी दूर पर पाए गए, तीनों के गले में दांत और पीठ पर नाखून के निशान पाए गए।
स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधि द्वारा कई बार वन विभाग के अधिकारियों को सूचना देने के बाद मुश्किल से फॉरेस्ट गार्ड और प्रभारी फॉरेस्टर पहुंचे, परंतु देर तक डॉक्टर और एक्सपर्ट का इंतजार करते रहे उनके नहीं पहुंचने पर शाम होने पर लोग बाघ के डर के कारण गांव लौट आए। मौके पर भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर, खिजरी के उपमुखिया सुजीत सिन्हा, लाली की पंचायत समिति सदस्य बबिता देवी, वार्ड सदस्य बीरबल मुंडा, सुरेंद्र महतो, सुजीत सिन्हा, लखीराम मुंडा, गंगाधर मुंडा, चंद्रमोहन मुंडा, गोविंद मुंडा बुधराम मुंडा और करण मुंडा आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।