India Khelo Football Season 5 Trials for Women s Players in Maharwa मैरवा में खेलो इंडिया सीजन पांच का ट्रायल आज, Siwan Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsIndia Khelo Football Season 5 Trials for Women s Players in Maharwa

मैरवा में खेलो इंडिया सीजन पांच का ट्रायल आज

मैरवा में इंडिया खेलो फुटबॉल के सीजन पांच का ट्रायल रविवार को आरएलबी क्लब के खेल मैदान में होगा। यह ट्रायल सुबह सात बजे से शुरू होकर चार बजे तक चलेगा, जिसमें अंडर 13, 15 और 17 आयु वर्ग की लगभग 150...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानSun, 15 June 2025 12:06 PM
share Share
Follow Us on
 मैरवा में खेलो इंडिया सीजन पांच का ट्रायल आज

मैरवा, एक संवाददाता। इंडिया खेलो फुटबॉल के सीजन पांच का ट्रायल रविवार को आरएलबी क्लब के खेल मैदान में होगा। प्रतियोगिता में ट्रायल सुबह सात बजे से शुरू होगा। शाम चार बजे तक चलेगा इसमें अंडर 13, अंडर 15 एवं अंडर 17 आयु वर्ग की बालिका खिलाड़ी भाग ले सकती है। इस दौरान पहली बार इतनी बड़ी चयन प्रतियोगिता महिलाओं के लिए किया जाएगा। इस चयन प्रतियोगिता में लगभग 150 महिला खिलाड़ी भाग लेंगी।इस चयन प्रतियोगिता की प्रभारी एवं रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स अकादमी की स्पोर्ट्स इंचार्ज सलमा खातून ने बताया कि इंडिया खेली फुटबॉल आई के एफ एक ऐसी संस्था है जो देश के सभी राज्य में फुटबॉल को बढ़ावा देने के लिए चयन शिविर का आयोजन करती है।

यह चयन शिविर तीन चरण में होगा। ग्रासरूट लेवल में चयनित खिलाड़ी जोनल स्तर पर भाग लेते है। जोनल स्तर पर चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेते हैं। राष्ट्रीय स्तर पर विदेशी प्रशिक्षकों एवं देश के नामी क्लबों के प्रशिक्षक उपस्थित रहते हैं। जहां से फुटबॉल खिलाड़ियों का चयन करके उन्हें वैश्विक स्तर के फुटबॉल खिलाड़ी बनाने का कार्य करते हैं ।इस मंच के माध्यम से ग्रामीण से लेकर के सुदूर देहाती क्षेत्र के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा को साबित कर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रोफेशनल फुटबॉल खेल सकते हैं। ।इस प्रतियोगिता को सुचारू रूप से संपन्न करने के लिए आर एल बी ऐसे फाउंडेशन के कार्यक्रम समन्वयक कृष्ण कुमार सिंह की देख-रेख में राष्ट्रीय महिला फुटबॉल खिलाड़ियों की बैठक आयोजित की गई जिसमें खुशबू कुमारी ,शिबू कुमारी, नीतू कुमारी ,प्रिया कुमारी यादव समेत अन्य लोग मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।