Union Minister Satish Chandra Dubey Praises PM Modi s 11 Years of Service and Development Initiatives मोदी ने सभी वर्ग के लोगों का किया विकास: सतीशचंद्र दुबे, Siwan Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsUnion Minister Satish Chandra Dubey Praises PM Modi s 11 Years of Service and Development Initiatives

मोदी ने सभी वर्ग के लोगों का किया विकास: सतीशचंद्र दुबे

सीवान में केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 वर्षों में सभी वर्गों के लिए विकास किया है। उन्होंने मुद्रा बैंक योजना, स्टार्टअप इंडिया, जनधन खाते, गैस कनेक्शन,...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानSun, 15 June 2025 12:07 PM
share Share
Follow Us on
 मोदी ने सभी वर्ग के लोगों का किया विकास: सतीशचंद्र दुबे

सीवान, हिटी। केंद्रीय कोयला व खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 साल जो देश की सेवा भाव से प्रधान सेवक के रूप सेवा की है। उसमें सभी वर्ग के लोग शामिल हैं। मोदी जी ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास से चाहे वह नौजवान के लिए मुद्रा बैंक योजना हो या स्टार्टअप इंडिया। स्थानीय परिषद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि करोड़ लोगों का जनधन खाता खोलकर हर घर में गैस कनेक्शन पहुंचाने का काम मोदी जी ने किया। हर घर में शौचालय पहुंचाया गया ताकि गरीब परिवार के लोग भी सम्मान के साथ जीवन जी सकें।

आयुष्मान भारत कार्ड देकर 81 करोड़ लोगों को मुफ्त में राशन देकर हर जिले को राष्ट्रीय मार्ग राजमार्ग से जोड़कर चाहे गांव देहात में अच्छी प्रधानमंत्री सड़क योजना हो को लागू किया गया। राज्य सरकार ने भी कदम से कदम मिलाकर बिहार में विकास का काम किया है। बिहार की जनता मन बना चुकी है की एनडीए की सरकार बनाएगी। कार्यक्रम में सीवान भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी, जिला उपाध्यक्ष अनुराधा गुप्ता, अनुरंजन मिश्रा, देवेंद्र गुप्ता, मीडिया प्रभारी आदित्य कुमार पाठक, संतोष राउत इत्यादि लोगों ने हिस्सा लिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।