Summer Camps Empower Girls with Creativity Self-Defense and Self-Reliance Skills समर कैंप में बच्चों ने सीखे हुनर, जानीं परंपराएं, Sambhal Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsSummer Camps Empower Girls with Creativity Self-Defense and Self-Reliance Skills

समर कैंप में बच्चों ने सीखे हुनर, जानीं परंपराएं

Sambhal News - गर्मी की छुट्टियों में संभल जिले के विद्यालयों में समर कैंप आयोजित किए गए। इन कैंप्स में छात्राओं ने आत्मरक्षा, योग, और विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों में भाग लिया। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में...

Newswrap हिन्दुस्तान, संभलSat, 31 May 2025 02:37 AM
share Share
Follow Us on
समर कैंप में बच्चों ने सीखे हुनर, जानीं परंपराएं

गर्मी की छुट्टियों में भी छात्राओं की सीखने की ललक को पंख मिल रहे हैं। संभल जिले के विभिन्न विद्यालयों में आयोजित समर कैंप्स में बालिकाओं ने न केवल रचनात्मक गतिविधियों में भाग लिया, बल्कि आत्मरक्षा, योग और स्वावलंबन के गुर भी सीखे। सिंहपुर सानी के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय रिठाली में सात दिवसीय समर कैंप का आयोजन हुआ। इस कैंप में छात्राओं को मिट्टी के खिलौने बनाना, पेंटिंग, सिलाई-कढ़ाई, मेडिटेशन, कहानी लेखन, आत्मरक्षा, मेहंदी, रंगोली और 'बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट' जैसी गतिविधियां सिखाई गईं। छात्राओं ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास से भाग लिया। विद्यालय की वार्डन और समस्त स्टाफ ने मिलकर समर कैंप को सफल और स्मरणीय बनाया।

वहीं, बबराला नगर के सरस्वती कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में समर कैंप के दसवें दिन छात्राओं ने विशेष प्रशिक्षण प्राप्त किया। योग और पीटी सत्र के बाद शिक्षिकाएं नेहा यादव और अंजलि की देखरेख में छात्राओं ने टाई एंड डाई, ब्लॉक पेंटिंग और कैरी बैग बनाना सीखा। शिक्षिका महक काजी ने छात्राओं को एप्रन बनाने की विधि बताई। मंच पर छात्राओं ने समूह नृत्य का अभ्यास भी किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।