Women Empowerment Program Celebrates 300th Birth Anniversary of Rani Ahilyabai Holkar पंवासा में पाल समाज के लोगों को किया सम्मानित, Sambhal Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsWomen Empowerment Program Celebrates 300th Birth Anniversary of Rani Ahilyabai Holkar

पंवासा में पाल समाज के लोगों को किया सम्मानित

Sambhal News - रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जन्म शताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि अवधेश प्रताप सिंह ने रानी के जीवन पर प्रकाश डाला और महिलाओं को सशक्त बनने...

Newswrap हिन्दुस्तान, संभलFri, 30 May 2025 03:56 AM
share Share
Follow Us on
पंवासा में पाल समाज के लोगों को किया सम्मानित

रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जन्म शताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत गुरुवार को पंवासा ब्लॉक में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य अवधेश प्रताप सिंह ने रानी अहिल्याबाई के जीवन पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला और उपस्थित महिलाओं को सशक्त बनने का आवाहन किया। ब्लाक प्रमुख प्रेम कुमारी के पति ह्देश यादव ने उपस्थित महिलाओं से देश सेवा में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में पाल समाज के लोगों को सम्मानित किया गया। मंडल अध्यक्ष कैला देवी जुगल किशोर यादव, मंडल अध्यक्ष गंगाराम सैनी, सुखवीर पाल, चेतन चौधरी, डॉ. महेश प्रजापति, हरद्वारी लाल सैनी, राजकुमार सिंह राठौड़, रिंकू राघव, संतोष यादव, राहुल यादव, प्रमोद यादव आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।