इं. दिलीप कन्नौजिया डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के जिलाध्यक्ष मनोनीत
Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर में डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ की वार्षिक बैठक हुई। इसमें जनवरी की कार्यवृत्ति पर चर्चा की गई और नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इं. दिलीप कुमार कन्नौजिया को जनपद अध्यक्ष चुना गया। बद्री...

संतकबीरनगर। डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ लघु सिंचाई विभाग संतकबीर नगर की वार्षिक बैठक मंगलवार को सहायक अभियंता लघु सिंचाई अश्विनी कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित सभागार में आहूत की गई। इसमें जनवरी माह की कार्यवृत्ति पर चर्चा करते हुए नए वार्षिक अधिवेशन पर निर्णय लिया गया। पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से तत्कालीन कार्यकारिणी को भंग करते हुए नई कार्यकारिणी के गठन का निर्णय लिया। सर्वसम्मति से इं. दिलीप कुमार कन्नौजिया को जनपद अध्यक्ष चुना गया। इनके अलावा बद्री प्रसाद को सचिव, अमरेश कुमार को कोषाध्यक्ष और श्रवण कुमार सिंह को संयोजक के लिए मनोनीत किया गया। इसके बाद पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर अशोक धर द्विवेदी, राजेंद्र कुमार, अमरेश कुमार, श्रवण कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।