Farmers Union Demands Action Against Monkey Menace and Other Issues in Maghar भाकियू कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकरी को सौंपा मांग पत्र, Santkabir-nagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSantkabir-nagar NewsFarmers Union Demands Action Against Monkey Menace and Other Issues in Maghar

भाकियू कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकरी को सौंपा मांग पत्र

Santkabir-nagar News - भाकियू भानू के राष्ट्रीय महासचिव रणजीत सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी से मिलकर क्षेत्र की समस्याओं का समाधान मांगने के लिए मांग पत्र सौंपा। इसमें बंदरों का आतंक, नई ट्यूबवेल की विद्युत...

Newswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगरThu, 20 March 2025 06:32 AM
share Share
Follow Us on
भाकियू कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकरी को सौंपा मांग पत्र

मगहर, हिन्दुस्तान संवाद। भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय महासचिव रणजीत सिंह के नेतृत्व में बुधवार को कार्यकर्ता जिलाधिकारी अधिकारी से मिले। इस दौरान क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को लेकर मांग पत्र दिया। इन समस्याओं के निस्तारण का जिलाधिकरी ने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया।

भाकियू भानू के राष्ट्रीय महासचिव रणजीत सिंह ने मांग पत्र में लिखा है कि ग्राम सभा बयारा सहित आस-पास के क्षेत्रों में बन्दरों का आंतक है। जो सैकड़ों संख्या में छतों पर दौड़ लगाते हैं। जिससे आए दिन दुघर्टना हो रही है। बयारा में नई ट्यूबवेल किसान यूनियन और गांव के लोगों के कड़े संघर्ष के बाद लगा है। लेकिन अभी तक विद्युत सप्लाई नही हो पायी। जिससे किसानों को ट्यूबवेल लगने का लाभ नही मिल पा रहा है। जनपद में नए राशन कार्ड डिजिटल नही किया जा रहा है और ना ही पात्र गृहस्थी अथवा अन्त्योदय कार्ड में नाम बढ़ोत्तरी हो रही है। विभाग द्वारा चुप्पी साध लिया गया है। पूरे जनपद में प्राइवेट समूह द्वारा महिलाओं को लालच देकर रूपया दिया जा रहा है। समूह द्वारा 2 प्रतिशत बताकर 18 से 22 प्रतिशत की जबरियां वसूली की जा रही है। जिससे महिलाएं व इनके पति आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं। समूह के लोग महिलाओं से जबरन सिलेण्डर गैस, गाय, भैंस, पायल, नथुनी, झुमका मंगल सूत्र आदि बेचवाया जा रहा है। इस पर तत्काल रोक लगाते हुए कड़ी से कड़ी कार्रवाई किया जाय और इनके लाइसेन्स को रद्द किया जाए। जनपद में हजारों किसानों को किसान सम्मान निधि नही मिल पा रही है। उन्होंने मांग पत्र में चेतावनी देते हुए कहा कि उपरोक्त समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो उनका संगठन वृहद आन्दोलन करने के लिए बाध्य होगा। जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। इस दौरान जयपाल मौर्य, रविन्द्र सिंह, राम प्रीत चौहान, विजय बहादुर चौहान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।