आइसक्रीम प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग ने मारा छापा
Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में सहायक आयुक्त खाद्य ग्रेड 2 सतीश कुमार के
संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में सहायक आयुक्त खाद्य ग्रेड 2 सतीश कुमार के निर्देशन में आम जनमानस को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य मेंहदावल तहसील क्षेत्र के दो आइसक्रीम निर्माता के प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान आइसक्रीम का एक सैंपल कृष्णा आइसक्रीम से संकलित किया गया। त्रिपाठी आइसक्रीम के निर्माण स्थल पर खामियां मिलीं इसके दृष्टिगत सुधार नोटिस जारी किया जा गया। त्रिपाठी आइसक्रीम संचालक को फौरी तौर पर सुधार करने का निर्देश दिया गया है। सुधार न करने पर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस कार्यवाही के दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मिश्रीलाल उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।