पुष्प वर्षा कर भगवान स्वरूप झांकियों का किया स्वागत
Shahjahnpur News - तिलहर में रामनवमी पर्व पर धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। भक्तों ने भगवान स्वरूप झांकियों का स्वागत किया और सभी मंदिरों पर माथा टेका। यात्रा में गणेश, राधा-कृष्ण, दुर्गा, काली और राम दरबार की झांकियां...

तिलहर। रामनवमी पर्व पर धूमधाम के साथ नगर में शोभायात्रा निकाली गई। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर लोगों ने भगवान स्वरूप झांकियों का स्वागत किया। रास्ते में पड़ने वाले सभी मंदिरों पर भक्तों ने माथा टेका। रविवार को श्री बंशी वाले मंदिर सेवा समिति के द्वारा आर्य समाज मंदिर के पास से भगवान स्वरूप झांकियों का पूजन कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। शोभायात्रा में सबसे आगे भगवान गणेश की झांकी रही और उसके बाद राधा कृष्ण, शंकर पार्वती, जय वीर हनुमान, लव कुश, मां दुर्गा, काली मां, माता सरस्वती, काली अखाड़ा तथा भगवान राम दरबार की मनमोहक झांकियां रही। शोभायात्रा नगर के कई मार्गो से होती हुई देर शाम बंशी वाले हनुमान मंदिर पर जाकर संपन्न हुई जहां देर रात तक भंडारा चला। यात्रा में भक्तगण भगवान राम के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे।
इस दौरान संजय गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता, राइस मिलर पंकज गुप्ता, सुशील गुप्ता बबलू, सुरेंद्र राठौर, सभासद अभिषेक सिंह, सत्येंद्र सिंह सुशील, संदीप रस्तोगी, सुनील गुप्ता हंस, साहू रोहित गुप्ता, अमित अग्रवाल, सिद्धार्थ गुप्ता, राजेश्वर पचासा आदि मौजूद रहे। सुरक्षा को लेकर कोतवाल राकेश कुमार भारी पुलिस एवं पीएसी बल के साथ रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।