VHP and Bajrang Dal Monthly Meeting New Responsibilities Assigned to Workers शिव सिंह वर्मा को प्रखंड उपाध्यक्ष तथा कार्तिक वर्मा को बजरंगदल का नगर संयोजक बनाया, Shahjahnpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsShahjahnpur NewsVHP and Bajrang Dal Monthly Meeting New Responsibilities Assigned to Workers

शिव सिंह वर्मा को प्रखंड उपाध्यक्ष तथा कार्तिक वर्मा को बजरंगदल का नगर संयोजक बनाया

Shahjahnpur News - निगोही में विहिप और बजरंगदल की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यकर्ताओं को नए दायित्व प्रदान किये गये। शिव सिंह वर्मा को विहिप का प्रखंड उपाध्यक्ष और कार्तिक वर्मा को बजरंग दल का नगर संयोजक...

Newswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुरMon, 12 May 2025 05:10 PM
share Share
Follow Us on
शिव सिंह वर्मा को प्रखंड उपाध्यक्ष तथा कार्तिक वर्मा को बजरंगदल का नगर संयोजक बनाया

निगोही,संवाददाता। विहिप तथा बजरंगदल की मासिक बैठक में कार्यकर्ताओं को बैठक कर नए दायित्व प्रदान किये गये। निगोही क्षेत्र के मां दुर्गा मंदिर सभागार में विहिप और बजरंगदल की मासिक बैठक आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा के वाद कमेटी का गठन किया गया। कमेटी में शिव सिंह वर्मा को विहिप का प्रखंड उपाध्यक्ष तथा कार्तिक वर्मा को बजरंगदल का नगर संयोजक बनाया गया। इसके साथ आलोक शर्मा सह संयोजक, आमोल शर्मा खंड सह संयोजक, कजरीनूरपुर के अनमोल मिश्रा खंड संयोजक बजरंग दल, अजमतपुर के देव भदौरिया खंड संयोजक, निगोही के राजा भइया खंड संयोजक, अरविन्द सिंह विहिप के नगर उपाध्यक्ष, जिन्दपुरा के धर्मवीर शर्मा खंड अध्यक्ष, सर्वेश अवस्थी खंड अध्यक्ष संडाखास तथा देव शर्मा को नगर संपर्क प्रमुख विहिप निगोही बनाया गया।

बैठक में सुधांशू विश्वकर्मा, सर्वेश त्रिपाठी, राजकुमार सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।