जहरीला पदार्थ निगलने से महिला की मौत, प्रताड़ना का आरोप
Unnao News - सुमेरपुर के भगवंतनगर कस्बे में 29 वर्षीय पूजा की सास के साथ कहासुनी के बाद हालत बिगड़ गई। परिवार ने उसे अस्पताल लाने की कोशिश की, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पूजा की शादी 2018 में हुई थी और...

सुमेरपुर। बिहार थाना क्षेत्र के भगवंतनगर कस्बा के रहने वाले देवराज की उन्तीस वर्षीय पत्नी पूजा सोमवार सुबह मायके जाने के लिए सास विद्यावती से कहासुनी हुई। उसके बाद सास गंगा स्नान करने चली गई। इस दौरान उसकी अचानक हालत बिगड़ने लगी। उसकी छोटी बहन आरती से फोन पर कई बार बात भी हुई। लेकिन पूजा ने उसे कुछ नहीं बताया। आरती के मुताबिक पूजा ने एक अन्य रिश्तेदार को कीटनाशक निगलने की बात बताई। परिजनों की सूचना पर पड़ोसी उसे सुमेरपुर अस्पताल लाए। तभी रायबरेली के लालगंज निवासी मायके पक्ष से मां किरन व अन्य परिजन भी पहुंच गए। उसे पीएचसी से जिला अस्पताल लाया गया।
जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मां किरन ने बताया उसने अपनी बेटी की शादी सन 2018 में की थी। तभी से ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते थे। उसके एक डेढ़ साल का बेटा अविरल है। मायके जाने पर भी पाबंदी लगा रही थी। पति बहरीन में नौकरी करता है। वह भी अपनी पत्नी को खर्च के लिए रुपये मांगने पर फोन से गाली गलौज करता था। मां किरन ने बताया कि उसके पति रामसेवक व बेटा आकाश बाहर नौकरी करते है। पिता मुंबई से लौट रहे है। उसके बाद कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है। अस्पताल के मेमो पर शव मच्र्युरी में रखवा दिया गया है। पूजा की मौत से मां सहित छोटी बहनें आरती व भारती सहित अन्य परिजन बेहाल रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।