Body of 14-Year-Old Girl Found in Yamuna River After Drowning Incident दो दिन पहले यमुना में डूबी किशोरी का शव बरामद, Shamli Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsShamli NewsBody of 14-Year-Old Girl Found in Yamuna River After Drowning Incident

दो दिन पहले यमुना में डूबी किशोरी का शव बरामद

Shamli News - दो दिन पहले यमुना नदी में डूबी 14 वर्षीय किशोरी का शव बरामद किया गया। हाशिम के चार बच्चे नदी पार कर रहे थे, तभी वे डूब गए। ग्रामीणों ने तीन को बचा लिया, लेकिन सादमा लापता हो गई। गोताखोरों ने उसका शव...

Newswrap हिन्दुस्तान, शामलीWed, 23 April 2025 03:06 AM
share Share
Follow Us on
दो दिन पहले यमुना में डूबी किशोरी का शव बरामद

दो दिन पहले यमुना में डूबी 14 वर्षीय किशोरी का शव बरामद हो गया। परिजन बिना पुलिस कार्रवाई के शव को अपने साथ ले गये। रविवार को नगला राई निवासी हाशिम के चार बच्चे पैदल यमुना नदी पार करके अपनी प्लेज की फसल में जा रहे थे। इस दौरान चारो भाई बहन यमुना नदी में डूब गए थे। समय रहते ग्रामीणों ने चार भाई बहनों को यमुना से बाहर निकाल लिया था जबकि 14 वर्षीय सादमा का पता नहीं चल सका था। सोमवार को भी गोताखोरों ने मोटर बोट के सहारे यमुना में डूबी किशोरी की तलाश की थी। वहीं मंगलवार को अपराह्न 3:00 बजे गोताखोरों ने यमुना नदी से किशोरी का शव बाहर निकाल लिया। बाद में परिजन बिना पुलिस कार्रवाई के शव को अपने साथ ले गए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।