व्यापारी की आकस्मिक मृत्यु से शोक
Shamli News - थाना भवन के होटल व्यापारी मांगे राम शर्मा की बीमारी के कारण आकस्मिक मृत्यु हो गई। उनकी अंतिम यात्रा में कई गणमान्य लोग शामिल हुए। व्यापारी संगठनों में शोक की लहर दौड़ी है। परिवार को गहरा आघात पहुंचा...

थाना भवन के एक होटल व्यापारी की बीमारी के चलते मृत्यु हो गई। जिससे व्यापारी संगठनों में शौक की लहर दौड़ गई। व्यापारी के अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। थाना भवन नगर के दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर लक्ष्मी ढाबा एंड स्वीट्स होटल व बाजार चौंक में स्थित लक्ष्मी स्वीट्स के मालिक मांगे राम शर्मा की आकस्मिक मृत्यु हो गई। परिजनों के अनुसार कुछ समय से वे बीमार थे जिसके चलते उनकी मृत्यु हुई है। उनकी मृत्यु से जहां परिवार को गहरा आघात पहुंचा वही व्यापारियों में भी शोक की लहर दौड़ गई। थाना भवन नगर के पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के विवेक गोयल, जिला उपाध्यक्ष सुधीर गर्ग, नगर अध्यक्ष सुशील गर्ग, मनोज कुचल आदि ने स्तब्ध परिवार को सांत्वना दी।
व्यापारी की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में व्यापारिक, सामजिक व धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।