Women Protest Hunger Strike Over Illegal Land Encroachment in Jijola पुलिस के आश्वासन पर महिलाओं की भूखहड़ताल समाप्त, Shamli Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsShamli NewsWomen Protest Hunger Strike Over Illegal Land Encroachment in Jijola

पुलिस के आश्वासन पर महिलाओं की भूखहड़ताल समाप्त

Shamli News - जिजौला में महिलाओं ने अवैध कब्जा मुक्ति की मांग को लेकर भूख हड़ताल की। पुलिस ने मामला नहीं सुलझाया, जिसके बाद महिलाओं ने धरना दिया। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र शर्मा ने वार्ता कर तीन दिन में समाधान का...

Newswrap हिन्दुस्तान, शामलीWed, 14 May 2025 02:14 AM
share Share
Follow Us on
पुलिस के आश्वासन पर महिलाओं की भूखहड़ताल समाप्त

ऊन तिराहे के जिजौला मे प्लाटों पर अवैध कब्जा मुक्ति की मांग को लेकर भूख हडताल पर बैंठी महिलाओं द्वार तम्बू गाडने की खबर से हड़कम्प मच गया। जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र शर्मा धरनास्थल पर पहुॅचें। करीब दो घंटे की लम्बी बातचीत के बाद महिलाओं को तीन दिन के भीतर समस्या के समाधान व उचित कार्यवाही के आश्वासन पर धरने को समाप्त करा दिया गया। चौसाना चौकी क्षेत्र के गांव जिजौला में 10-12 महिलाओं ने ईदगाह समिति पर जबरण प्लाटों पर कब्जा करने का आरोप लगाया था। पुलिस को मामले की शिकायत की गई लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की, जिसके बाद पीड़ित महिलाएं ईदगाह के पास तम्बू गाड़कर भूख हड़ताल पर बैठ गई।

महिलायें दो दिनों तक भूख हडताल पर रही तो प्रशासन की नींद टूटी। सोमवार की रात्रि मे झिंझाना थाने के प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र शर्मा मौके पर पहुंचें और पीड़ित महिलाओं से वार्ता कर समस्या जानी। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत कर तीन दिनों के भीतर समस्या के समाधान व उचित हक के आश्वासन पर पीड़ित महिलाएं राजी हुई और भूख हड़ताल को समाप्त कराया गया। महिलाओं ने मांग की ,कि अगर समाधान नहीं हुआ तो वापस धरना देंगी। इस दौरान ईदगाह समिति के लोग व चौकी प्रभारी ज्ञानेंद्र सिह भी मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।