महिला आयोग सदस्य ने किया योजनाओं का निरीक्षण
Shravasti News - श्रावस्ती में राज्य महिला आयोग सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्या ने पुलिस कर्मियों के साथ पैदल मार्च किया। उन्होंने सीएचसी इकौना और संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा का निरीक्षण किया, जहाँ साफ सफाई की स्थिति खराब...

श्रावस्ती, संवाददाता। राज्य महिला आयोग सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्या ने पुलिस कर्मियों के साथ पैदल मार्च किया। इसके बाद कई योजनाओं का निरीक्षण किया। सीएचसी इकौना का निरीक्षण किया। इस दौरान साफ सफाई की हालत खराब पाई गई। डॉ. प्रियंका मौर्या ने संयुक्त जिला चिकित्सालय, भिनगा का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। महिला वार्ड, लेबर रूम सहित अन्य वार्डों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में साफ सफाई बेहतर न पाए जाने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। वहीं समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित भिनगा स्थित आश्रम पद्धति विद्यालय भयापुरवा का निरीक्षण किया।
उन्होंने विद्यालय में अध्यापकों की उपस्थिति, पठन-पाठन, भोजन की गुणवत्ता, किचन एवं छात्रावास आदि का बारीकी से निरीक्षण कर जानकारी भी ली। इसके साथ ही जिला समाज कल्याण अधिकारी डा अमरनाथ यति को निर्देश दिया कि विद्यालय की निरन्तर मॉनिटरिंग की जाए। संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में बेटी बचाओं बेटी बढ़ाओ योजना के तहत नवजात बच्चियों की माताओं को बेबी किट भेंट कर एवं उनकी माताओं को केक व मिठाई खिलाकर कन्या जन्मोत्सव मनाया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।