Establishment of Pink Booths in Santkabir Nagar to Address Women s Issues सर्किल स्तर पर स्थापित होगें पिंक बूथ, सुलझाई जाएंगी महिलाओं की समस्याएं, Siddhart-nagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSiddhart-nagar NewsEstablishment of Pink Booths in Santkabir Nagar to Address Women s Issues

सर्किल स्तर पर स्थापित होगें पिंक बूथ, सुलझाई जाएंगी महिलाओं की समस्याएं

Siddhart-nagar News - संतकबीरनगर में डीआईजी बस्ती दिनेश कुमार पी की पहल पर सर्किल स्तर पर पिंक बूथ स्थापित किए जाएंगे। ये बूथ महिला उत्पीड़न, पारिवारिक विवाद और घरेलू हिंसा जैसी समस्याओं का समाधान करेंगे। प्रत्येक बूथ पर...

Newswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थWed, 14 May 2025 10:48 AM
share Share
Follow Us on
सर्किल स्तर पर स्थापित होगें पिंक बूथ, सुलझाई जाएंगी महिलाओं की समस्याएं

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में डीआईजी बस्ती दिनेश कुमार पी की विशेष पहल रंग लाएगी। मिशन शक्ति की तर्ज पर सर्किल स्तर पर पिंक बूथ स्थापित होगा। जिसका प्रयोग परामर्श केंद्र के रूप में किया जाएगा। पिंक बूथों पर एक-एक महिला एसआई और 08-08 आरक्षियों की तैनाती की जाएगी। पिंक बूथ पर पहुंचने वाली उत्पीड़ित महिलाओं की शिकायतें दर्ज की जाएगी और मोबाइल में उसकी शिकायत की रिकॉडिंग की जाएगी। महिला उत्पीड़न, पारिवारिक विवाद, दहेज की मांग, घरेलू हिंसा इत्यादि के संबंध में काफी शिकायतें थानों और पुलिस अधिकारियों के पास पहुंचती हैं। पारिवारिक कलह के प्रकरण अत्यधिक संवेदनशील होते हैं।

पति-पत्नी के बीच मध्यस्थता की जाए तो संभव है कि महिला अपना पारिवारिक जीवन सकुशल व्यतीत कर सकती है। डीआईजी बस्ती ने इसी के दृष्टिगत मिशन शक्ति के तहत परिक्षेत्र में सर्किल स्तर पर मुख्यालय के थानों पर एक पिंक बूथ स्थापित कर परिवार परामर्श केंद्र के रूप में प्रयोग किए जाने का निर्णय लिया है। इसके पीछे मंशा है कि थानों में आने वाले पारिवारिक विवाद संबंधी शिकायतों में कमी लाना है, विवाद से ग्रस्त व्यक्ति व परिवारों को वार्तालाप के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करना, दोनों पक्षों को काउंसलर उपलब्ध कराना आदि है। एसपी संदीप कुमार मीना ने बताया कि जिले में तीन पिंक बूथ स्थापित होंगे। जिसमें महिला थाना, बखिरा थाना और धनघटा थाने पर पिंक बूथ संचालित होगा। इन केंद्रों पर एक-एक महिला एसआई को प्रभारी और सहायक प्रभारी के रूप में पुरुष एसआई की तैनाती कर दी गई है। इसके अतिरिक्त 8-8 महिला आरक्षियों की तैनाती की गई है। 07 काउंसलर नियुक्त किए गए है। काउंसलर के कार्यों की समीक्षा सर्किल सीओ करेंगे। पिंक बूथ मिडिएशन सेंटर की तरह भी काम करेगा। यहां यदि जो मामले निस्तारित नहीं किए जा सकेंगे, उसमें मुकदमा दर्ज कराना जरूरी होगा तो वह निर्णय भी लिया जा सकेगा। डीआईजी बस्ती दिनेश कुमार पी ने कहा कि मिशन शक्ति की तरह महिला संबंधी समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए परामर्श केंद्र के रूप में सर्किल स्तर पर पिंक बूथ स्थापित होगा। पिंक बूथ पर महिला उत्पीड़न के मामलों में बेहतर ढंग से काउंसलिंग की सुविधा होगी। पहले चरण में परिक्षेत्र के बस्ती जनपद में पिंक बूथ का प्रयोग लागू करा दिया है। जबकि द्वितीय चरण में संतकबीरनगर में लागू होना है। फिर तीसरे चरण में सिद्धार्थनगर में लागू होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।