New Fish Market to Boost Employment and Fisheries in Madhwapur Siddharthnagar मधवापुर में 5.57 करोड़ की लागत से बनेगी नवीन मत्स्य मंडी, Siddhart-nagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSiddhart-nagar NewsNew Fish Market to Boost Employment and Fisheries in Madhwapur Siddharthnagar

मधवापुर में 5.57 करोड़ की लागत से बनेगी नवीन मत्स्य मंडी

Siddhart-nagar News - सिद्धार्थनगर। हिन्दुस्तान टीम शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के मधवापुर में 5.57 करोड़ की लागत

Newswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थWed, 12 Feb 2025 03:11 PM
share Share
Follow Us on
मधवापुर में 5.57 करोड़ की लागत से बनेगी नवीन मत्स्य मंडी

सिद्धार्थनगर। हिन्दुस्तान टीम शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के मधवापुर में 5.57 करोड़ की लागत से मत्स्य मंडी बनाई जाएगी। मंडी मछली पालन से संबंधित जानकारी दी जाएगी। यहां होलसेल, रिटेल और मछली पालन से संबंधित सभी उपकरण, सीड्स, दवाएं और चारा उपलब्ध होगा। इससे जनपद समेत आसपास के क्षेत्रों में मत्स्य पालकों को लाभ मिलेगा। साथ ही जिले में रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे और आय भी बढ़ेगी। कृषि उत्पादन मंडी परिषद की ओर से बजट आवंटन की स्वीकृति दी जा चुकी है।

जनपद के शोहरतगढ़ तहसील में मधवापुर में मत्स्य की नवीन मंडी बनने से बड़े पैमाने पर मत्स्य पालन करने वालों किसानों को फायदा मिलेगा। साथ ही रोजगार के अवसर पैदा होंगे। डीएम डॉ. राजा गणपति आर की विशेष पहल से बनने वाले नवीन मत्स्य मंडी में एक छत के नीचे मछली पालन के तरीकों, मार्केटिंग, तकनीक, एक्सपोर्ट को लेकर भी पहल होगी। जिले के कई भूभाग में मत्स्य पालन करने वाले किसानों की अच्छी खासी तादात है। जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने बताया कि मधवापुर में स्थापित होने वाले नवीन मत्स्य मंडी बनने के बाद मत्स्य पालन से जुड़े किसानों और कारोबारियों को एक छत के नीचे सभी सुविधाएं मिलेगी। बजट आवंटन होने के बाद अब निर्माण कार्य भी जल्द शुरू होगा।

.......

नवीन मत्स्य मंडी में होंगे ये कार्य

शोहरतगढ़ तहसील के मधवापुर में बनने वाले मत्स्य नवीन मंडी में जिन कार्यों के लिए धनराशि आवंटित की गई हैं, उनमें छायादार नीलामी चबूतरा, कार्यालय भवन का निर्माण, केसी ड्रेन का निर्माण कार्य, क्रासिंग कल्वर्ट, मिट्टी भराई, जलापूर्ति के लिए पाइप, आंतरिक विद्युतीकरण, समर्सिबल पंप की स्थापना, वाटर स्टैंड पोस्ट, आरसीसी से बाह्य नाले का निर्माण, आंतरिक मार्गों का निर्माण, चाहरदीवारी, चेकपोस्ट, गेट एवं गेट पिलर आदि प्रमुख कार्य शामिल हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।