धान की उन्नत प्रजाति और ड्रोन से खेती की दी सलाह
Sitapur News - लहरपुर में कृषि संकल्प अभियान के तहत गोष्ठी आयोजित की गई। कृषि वैज्ञानिक डा. शिशिर कांत सिंह ने धान की उन्नत प्रजातियों और नैनो उर्वरकों के उपयोग पर चर्चा की। पशुपालन विशेषज्ञ डा. आनंद सिंह ने पशु...

लहरपुर, संवाददाता। विकसित कृषि संकल्प अभियान के अन्तर्गत क्षेत्र के ग्राम मोहिउद्दीनपुर,अनियां कलां, मकनपुर में सोमवार को कृषि जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में कृषि वैज्ञानिक डा.शिशिर कांत सिंह ने खरीफ फसलों से सम्बंधित धान की उन्नत प्रजाति,धान की सीधी बुआई,जैव उर्वरक एवं संतुलित उर्वरक के प्रयोग की चर्चा करते हुए कृषकों को ड्रोन द्वारा नैनो उर्वरकों का प्रयोग करने की सलाह दी गई। उन्होंने कहा कि इससे श्रम व धन की बचत होगी। पशुपालन वैज्ञानिक डा आनंद सिंह ने पशुपालन में पशुओं के पोषण, प्रबंधन, नश्ल सुधार, हाइब्रिड नेपियर ग्रास तथा पशुपालन के संबंध में जानकारी दी। पशुपालन विभाग के पशुधन प्रसार अधिकारी डा.भारतेंदु वर्मा के द्वारा पशुपालन विभाग के द्वारा पशुपालकों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
सिद्धार्थ कुमार आर्य एडीओ सहकारिता ने उपस्थित किसानों को सहकारी विभाग की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। राज कुमार वर्मा सहायक विकास अधिकारी कृषि के द्वारा फार्मर रजिस्ट्री,पीएम कुसुम योजना,धान की उन्नतशील प्रजापतियों के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर पंकज पटेल, विपिन कुमार, अरुण वर्मा और श्याम सिंह आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।