सीतापुर-नवनियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
Sitapur News - सिधौली में कांग्रेस की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डॉ. ममता वर्मा का पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। अमर सिंह राना के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर कई प्रमुख नेता...

सिधौली, संवाददाता। विधानसभा में प्रथम आगमन पर शनिवार को कांग्रेस की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ममता वर्मा का पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। कांग्रेस नेता अमर सिंह राना के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डॉ. ममता वर्मा व शहर अध्यक्ष शिशिर बाजपेयी के सिधौली विधानसभा में प्रथम आगमन पर उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान डॉ. बृजविहारी, प्रदीप सिंह चैहान, रामहर्ष रावत, केशव बंसल, विजेन्द्र पाल सिंह, अमरदीप यादव, सचिन यादव, सोनापती, कमला रावत, सुनीला रावत, लालबचन, हारून व आदित्य शुक्ला सहित काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।