भीम पदयात्रा निकाल बाबा साहब का किया नमन
Sonbhadra News - भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की 134 वीं जयंती पूरे ऊर्जांचल में धूमधाम से मनायी गई। अनपरा-बीना सहित कई परियोजनाओं में भीम पद यात्रा और रैलियों का आयोजन हुआ। उप्र राविप अनु जाति-जनजाति कर्मचारी कल्याण...

अनपरा,संवाददाता। भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की 134 वीं जयंती पूरे ऊर्जांचल में उत्साहपूर्वक मनायी गयी। अनपरा-बीना समेत कई परियोजनाओं में भीम पद यात्रा और रैलियां निकाल बाबा साहब का नमन किया गया। उप्र राविप अनु जाति-जनजाति कर्मचारी कल्याण समिति के तत्वाधान में अनपरा कालोनी के आंबेडकर पार्क से अपरान्ह लगभग तीन बजे निकाली गये रैली में भारी संख्या में अनुयायी मौजूद रहे। पदयात्रा टाइप प्रथम कालोनी से होकर टाइप प्रथम आधिकारी क्लब होकर पुन: आंबेडकर पार्क में सभा व कार्यक्र्रम में तब्दील हुई। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार,सचिव इन्द्रसेन गौतम,वरिष्ठ उपाध्यक्ष सदानन्द ,राजाराम अशोक कुमार ,विनोद कुमार भारती,निलेश भारती,संदीप बौद्ध,चन्द्रिका प्रसाद,संदीप रमन,हरिकेश भारती, कुलदीप भारती,सुनील भारती आदि मौजूद रहे। एनसीएल बीना सिस्टा कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर जयंती पर प्रभात फेरी निकाली। बुढ़वा होटल स्थित सिस्टा कार्यालय से प्रभात फेरी का शुभारम्भ किया गया। मस्जिद, राम जानकी मंदिर सरोवर,कृष्णशिला कॉलोनी में भ्रमण करने के बाद कार्यालय पर प्रभात फेरी का समापन किया गया। भीमराव अंबेडकर अमर रहे, जय भीम के नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो गया।इससे पूर्व सिस्टा कार्यकर्त्ताओं मे डी.डी राम, सुभाष,रामसेवक,वीरेंद्र आजाद,वीरेंद्र कुमार, नंदराम सिंघाड़, परशुराम,महेंद्र कुमार आदि लोगों ने अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए नमन किया। सुरक्षा व्यवस्था हेतु बीना पुलिस भ्रमण के दौरान मुस्तैद रही। अनपरा के आंबेडकर पार्क में जयंती के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका नमन किया। इस अवसर जिलाकार्यसमिति सदस्य संजय तिवारी, पूर्व जिला सह संयोजक युवा मोर्चा आकाश पाण्डेय, मण्डल महामंत्री कृष्णा चौरसिया, मण्डल उपाध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता, वरिष्ठ नेता आंनद दीक्षित, शक्तिकेन्द्र संयोजक महेंद्र शर्मा, सुनील जायसवाल, बूथ अध्यक्ष सत्यप्रकाश पाण्डेय, संतोष सिंह समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।