अटल भवन में डॉ भीम राव की मनाई जयंती
हजारीबाग में पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने डॉ भीम राव आंबेडकर की जयंती मनाई। उन्होंने आंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए शिक्षा, संगठन और संघर्ष के महत्व पर जोर दिया। सिन्हा ने कहा कि बाबा...

हजारीबाग। पूर्व केंद्रीय मंत्री सह अटल विचार मंच के संस्थापक यशवंत सिन्हा ने अटल भवन के सभागार में डॉ भीम राव आंबेडकर की जयंती मनाया। इस अवसर पर उन्होंने बाबा साहेब की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर के जीवन से हमें बहुत ही महत्वपूर्ण शिक्षा मिलती है। उन्होंने बताया कि शिक्षा और संगठन शक्ति का उपयोग कर कोई भी व्यक्ति समाज की दिशा व दशा बदल सकता है। डॉ आंबेडकर ने कहा था कि मैं ऐसे धर्म को मानता हूं जो स्वतंत्रता, समानता और भाईचारा सीखता है। शिक्षित बनो संगठित रहो और संघर्ष करो यही उनका संदेश था। बंदूक से ज्यादा घातक विचार होता है। किसी को बंदूक देना आसान है लेकिन बुद्धि देना कठिन है। तुम्हारे पैरों में जूते भले ही ना हो पर हाथों में किताब जरूर होने चाहिए। नारी को शिक्षित करो वो समाज को संवार देगी। मौके पर डॉ सुरेंद्र सिन्हा, कृष्ण कुमार सिन्हा, प्रफुल्ल कुमार हिमांशु कुमार, आशीष सिंह, विपिन कुमार सिन्हा, रफीक अंसारी, प्रियम्बदा, शैलेंद्र सिन्हा, राजेश सहाय, देवेंद्र सिंह, संतन सिंह, जगतार सिंह आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।