DM Issues Show Cause Notices to Village Heads for Negligence in Cattle Shelter Inspection दो ग्राम प्रधानों को दिया कारण बताओ नोटिस, Pilibhit Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsDM Issues Show Cause Notices to Village Heads for Negligence in Cattle Shelter Inspection

दो ग्राम प्रधानों को दिया कारण बताओ नोटिस

Pilibhit News - डीएम संजय कुमार सिंह ने ग्राम पंचायतों के प्रधानों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। निरीक्षण में गायों के अस्थाई आश्रय स्थलों पर चारे में हरा चारा नहीं पाया गया। प्रधानों को सात दिन में स्पष्टीकरण...

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीतFri, 25 April 2025 04:26 AM
share Share
Follow Us on
दो ग्राम प्रधानों को दिया कारण बताओ नोटिस

डीएम संजय कुमार सिंह ने जनपद की दो ग्राम पंचायतों के प्रधानों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। बिलसंडा ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत विलासपुर के ग्राम प्रधान मोहम्मद रफी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में कहा गया है कि ग्राम पंचायत में संचालित गौवंशीय पशु अस्थाई आश्रय स्थलों का 18 अप्रैल को औचक निरीक्षण किया गया था। इस दौरान एसडीएम नागेंद्र पांडेय, ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि व अन्य स्टाफ मौजूद मिले। निरीक्षण के दौरान चारे में हरा चारा उपलब्ध नहीं पाया गया। इस पर ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाए थे। पदीय दायित्वों का भली भांति निवर्हन न करने के लिए प्रथम दृष्टया दोषी है। डीएम ने ग्राम प्रधान को निर्देशित किया है कि सात दिन के अंदर अपना स्पष्टीकरण डीपीआरओ कार्यालय में उपलब्ध कराएं। इसी तरह बीसलपुर ब्लाक की ग्राम पंचायत खनंका उचसिया की ग्राम प्रधान कलावती को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। नोटिस में कहा गया है कि 18 अप्रैल को औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें गौवंशीय पशु अस्थाई आश्रय स्थलों के निरीक्षण के दौरान कई कमियां पाई गई। गौवंशों के उपयोगार्थ दिए गए चारे में हरा चारा उपलब्ध नहीं पाया गया और पदीय दायित्वों का भली भांति निवर्हन न करने के लिए प्रथमदृष्टया दोषी हैं। इन्हें सात दिन के अंदर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।