अज्ञात वाहन के धक्के से वृद्ध की मौत
Sonbhadra News - बीजपुर के बकरिहवा के पास एक वृद्ध की अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई। वृद्ध मानसिक रूप से विक्षिप्त था और कई दिनों से क्षेत्र में घूम रहा था। घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा...

बीजपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के बकरिहवा के पास बीजपुर-नधिरा मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक वृद्ध की मौत हो गई। वृद्ध कई दिनों से क्षेत्र में धूम रहा था। पुलिस के अनुसार बीजपुर के बकरिहवा में एक वृद्धि कई दिनों से घूम रहा था। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। सोमवार की रात बकरिहवा मोड़ से आठ सौ मीटर दूर बीजपुर-नधिरा मार्ग पर अज्ञात वाहन ने उसे धक्का मार दिया। इससे उसकी मौेके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों से उसकी पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हुई। पुलिस ने बताया कि वृद्ध विक्षिप्त था और काफी दिनों से क्षेत्र में ही धूम रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।