Gas Stove Explosion Injures 32-Year-Old Woman in Silhta Village खाना बनाते समय फटा कुकर, महिला झुलसी, Sonbhadra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSonbhadra NewsGas Stove Explosion Injures 32-Year-Old Woman in Silhta Village

खाना बनाते समय फटा कुकर, महिला झुलसी

Sonbhadra News - राजगढ़ के सिलहटा गांव में गैस चूल्हा पर खाना बनाते समय कुकर फटने से 32 वर्षीय माधुरी देवी झुलस गई। हादसे के बाद उन्हें गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने तेज...

Newswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्रTue, 15 April 2025 02:38 PM
share Share
Follow Us on
खाना बनाते समय फटा कुकर, महिला झुलसी

राजगढ़, हिंदुस्तान संवाद । क्षेत्र के करमा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिलहटा गांव में सोमवार की शाम को गैस चूल्हा पर खाना बनाते समय अचानक कुकर फटने से 32 वर्षीय माधुरी देवी झूलस गई l झूलसी माधुरी को गंभीर अवस्था में राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है l सोनभद्र जनपद के करमा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिलहटा गांव की माधुरी देवी सोमवार की शाम अपने घर में गैस चूल्हा पर भोजन बना रही। इसी दौरान कुकर की सिटी जमा हो गई l जिससे तेज धमाके के साथ कुकर फट गया और माधुरी गंभीर रूप से झूलस गई । तेज आवाज सुनकर परिजन भाग कर किचन रूम में गए और जमीन पर अचेतावस्था में पड़ी माधुरी को देख उनके होश उड़ गए। आनन फानन में महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायगढ़ में भर्ती कराया। जहां इलाज चल रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।