Illegal Logging Exposed Contractor Arrested for Cutting 43 Teak Trees Under 14 Tree Permit 14 पेड़ के परमिट पर काट लिया 43 पेड़, Sonbhadra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSonbhadra NewsIllegal Logging Exposed Contractor Arrested for Cutting 43 Teak Trees Under 14 Tree Permit

14 पेड़ के परमिट पर काट लिया 43 पेड़

Sonbhadra News - बभनी में वन रेंज कार्यालय के सामने 14 पेड़ों की परमिट के तहत 43 सागौन के पेड़ काटने का मामला सामने आया। वन विभाग ने ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया। यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है,...

Newswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्रSat, 24 May 2025 09:46 PM
share Share
Follow Us on
14 पेड़ के परमिट पर काट लिया 43 पेड़

बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय वन रेंज कार्यालय के सामने 14 पेड़ों की परमिट की आड़ में 43 सागौन के पेड़ काटने के मामले का खुलासा होने पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में विभाग को ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेजना पड़ा। विभाग की कार्यवाही चर्चा का विषय बनी हुई है। बभनी वन रेंज कार्यालय के सामने सागौन का बगीचा लगा हुआ है। बभनी निवासी किसान के नाम 14 पेड़ों का परमिट कराया गया। परमिट के आड़ में 43 से अधिक पेड़ों की कटान कर दी गई। तब तक विभाग सोता रहा। अचानक से शनिवार की सुबह वन विभाग ने पेड़ों की छपान कर वन विभाग ने कार्यवाही किया।

वन कार्यालय के सामने पेड़ों की अवैध कटान को लेकर तरह तरह की चर्चा है। वन दरोगा राम गोपाल दुबे ने बताया कि अवैध कटान की जानकारी के बाद पेड़ों को सीज कर दिया गया। वहीं ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई कर वन अधिनियम के तहत जेल भेज दिया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।