Land Dispute Resolution Camp Held in Rajapakar Police Station राजापाकर थाना परिसर में भूमि विवाद निवारण शिविर का आयोजन , Hajipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsLand Dispute Resolution Camp Held in Rajapakar Police Station

राजापाकर थाना परिसर में भूमि विवाद निवारण शिविर का आयोजन

राजापाकर थाना परिसर में भूमि विवाद निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें अंचलाधिकारी गौरव कुमार और थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने अध्यक्षता की। कई फरियादी अपने कागजात लेकर पहुंचे, जिनमें से कुछ मामलों...

Newswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुरSun, 25 May 2025 02:55 AM
share Share
Follow Us on
राजापाकर थाना परिसर में भूमि विवाद निवारण शिविर का आयोजन

राजापाकर,संवाद सूत्र। राजापाकर थाना परिसर में शनिवार को पूर्व की तरह भूमि विवाद निवारण शिविर का आयोजन किया गया। अध्यक्षता अंचलाधिकारी गौरव कुमार एवं संचालन थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने किया। शिविर के संचालन में प्रधान लिपिक प्रमोद राय, अमीन विकास कुमार, डाटा एंट्री ऑपरेटर चंद्रशेखर कुमार व पुलिस कर्मियों ने सहयोग किया। शिविर में कई भूमि विवाद से संबंधित फरियादी अपने-अपने कागजात लेकर पहुंचे। कई वादों का दोनों पक्षों की सहमति से निपटारा किया गया। शिविर में एक पक्ष के कृष्ण कुमार पांडे पिता जगदेव पांडे व दूसरे पक्ष के जितेंद्र पांडे पिता कमल पांडे दोनों निवासी ग्राम हरपुर मुकुंद दोनों पक्षों के बीच दखल कब्जा को लेकर विवाद था।

किंतु दूसरे पक्ष के अनुपस्थित रहने पर नोटिस देकर अगले शिविर में आने को कहा गया। वही एक पक्ष के अमित कुमार पिता स्व. ब्रह्मदेव सिंह एवं दूसरे पक्ष के विकास कुमार, पिता बिपलब शर्मा दोनों निवासी ग्राम बैकुंठपुर परंतु दूसरे पक्ष के अनुपस्थित रहने पर नोटिस देकर अगले शिविर में आने को कहा गया। अन्य मामले को भी देखा गया और अपने-अपने कागजात के साथ अगली शिविर में उपस्थित रहने को कहा गया। वहीं थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने स्थल पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। जबकि अंचलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि भूमि विवाद निवारण शिविर के बाद भी दो बजे सेअन्य लोगों की भू-समस्या का निपटारा करने का अधिकतम प्रयास किया जाएगा। ऐसे लोगों को उपस्थित रहने का आवाहन किया गया। राजापाकर-02- शनिवार को राजापाकर थाना परिसर में भूमि विवाद निवारण शिविर में उपस्थित अधिकारी व लोग।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।