भारत माता के जयकारे लगाए
Saharanpur News - गंगोह की सड़कों पर तिरंगे के साथ शौर्य और देशभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को समर्पित इस तिरंगा यात्रा में एनसीसी कैडेट्स और बच्चों ने भाग लिया। पूर्व सांसद और भाजपा नेता...

गंगोह की सड़कों पर तिरंगे के साथ शौर्य, सम्मान और देशभक्ति की अद्भुत गूंज देखने को मिली। ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता को समर्पित भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में सबसे आगे एनसीसी कैडेट्स और सैकड़ों स्कूली बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर भारतीय सेना और भारत माता की जय के नारे लगाते चल रहे थे। इनके पीछे तिरंगा लेकर पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. महेन्द्र सिंह, जिलाउपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, अजित राणा, दिनेश प्रमुख, जिपंस सुशील कम्हेडा, डा. औमपाल सैनी, पदम सिंह ढायकी, संजय कम्हेडा, विकास डुभर, पप्पू रादौर, श्याम सिंह पंवार, चौ. वीर सैन, मांगेराम प्रधान आदि चल रहे थे।
इनके पीछे सैकडों बाईको पर सवार भाजपा कार्यकर्ता तसव्वुर दौलतपुर, हाजी नदीम, राव नाजिम, ललित जुखेडी, अजय ढायकी, सरताज कम्हेडा, राकेश आर्य, अनुज रंधेडी, बादल प्रधान, मांगेराम सैनी, वीर सैन कश्यप सहित बडी संख्या में लोग रहे। विधायक किरत सिंह हाथ में तिरंगा लेकर खुली गाड़ी में चल रहे थे। गणेश शंकर विधार्थी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद कहा कि आपरेशन सिंदुर की सफलता ने एक बार फिर साबित कर दिया कि हमारी सेना अजेय है। सेना को समर्पित इस यात्रा को ऐतिहासिक बना दिया। यात्रा का नगरभर में पुष्पवर्षा से स्वागत हुआ, पापडीपीर के दुकानदारों सहित नगरभर में पेयजल की व्यवस्था रही।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।