Police Vehicle Accident Two Injured as Dial 112 Overturns in Bijpur अनियंत्रित होकर पलटी डायल 112, दो पुलिस कर्मी घायल, Sonbhadra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSonbhadra NewsPolice Vehicle Accident Two Injured as Dial 112 Overturns in Bijpur

अनियंत्रित होकर पलटी डायल 112, दो पुलिस कर्मी घायल

Sonbhadra News - बीजपुर में शनिवार शाम डायल 112 अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में दो पुलिस कर्मी घायल हो गए, जिन्हें एनटीपीसी धनवंतरि अस्पताल में भर्ती कराया गया। ग्रामीणों ने तेजी से मदद की और फंसे हुए पुलिस...

Newswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्रSat, 9 Nov 2024 09:54 PM
share Share
Follow Us on
अनियंत्रित होकर पलटी डायल 112, दो पुलिस कर्मी घायल

बीजपुर, हिटी। स्थानीय थाना क्षेत्र के बीजपुर-बकरीहवां मुख्य मार्ग से लिंक सड़क पर शनिवार की शाम डायल 112 अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे उसमें सवार दो पुलिस कर्मी घायल हो गए। दोनों को एनटीपीसी धनवंतरि अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डायल 112 के पलटने के बाद तेज आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने वाहन के अंदर फसें संतोष यादव व चालक भानु सिंह को बाहर निकाला। संतोष यादव के पैर और कंधे में चोट आई है। वहीं चालक भानु सिंह को हल्की चोटें आई हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।