दिन में तपिश, शाम को चली धूल भरी आंधी
Sonbhadra News - सोनभद्र में शनिवार को तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया। तेज धूप और गर्म हवाओं से लोग परेशान रहे। दोपहर बाद अचानक मौसम में बदलाव आया, बादल छा गए और धूल भरी आंधी चलने लगी। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत...
सोनभद्र, संवाददाता। सोनांचल में शनिवार को तापमान 43 डिग्री के पास हो गया। वहीं दोपहर बाद आसमान में बादल छा गए और शाम को धूल भरी आंधी चलने लगी। धूल भरी आंधी और छिटपुट बूंदाबादी से गर्मी से थोड़ी राहत मिली। सोनांचल में शनिवार की सुबह से ही तेज धूप निकली थी। सुबह 10 बजे के बाद ही धूप इतनी तेज हो गई थी कि लोग झुलस जा रहे थे। दोपहर में तेज धूप और गर्म हवाओं के थपेड़ों के कारण लोगों को बाहर निकलने में काफी परेशानी हुई। मौसम विभाग के राजन सिंह के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.0 दर्ज किया गया। वहीं शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43.0 और 31.8 डिग्री रहा। जबकि गुरुवार को अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री दर्ज किया गया था। शनिवार की दोपहर तक तापमान में बढ़ोत्तरी के कारण तपिश अधिक रही। वहीं गर्म हवाओं के थपेडे़ लोगों को झुलसा रहे थे। दोपहर बाद अचानक मौसम ने फिर करवट लिया और आसमान में बादल छा गए। शाम पांच बजे के बाद धूल धरी आंधी चलने लगी। धूल भरी आंधी और छिटपुट बारिश के कारण शाम को लोगों को गर्मी से थोडी राहत मिली। धूल भरी आंधी और छिटपुट बारिश के कारण शनिवार की रात में भी लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत महसूस हुई।
बभनी क्षेत्र में शनिवार की दोपहर बाद चौना, बैना, कोंगा, घघरी, घघरा, बभनी आदि गांव में अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिला। दोपहर बाद क्षेत्र में धूल भरी आंधी शुरू हो गई और आसमान में बादल छा गए। धूल भरी आंधी और आसमान में बादल छा जाने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। वहीं आंधी के कारण जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।