करंट लगने से मजदूर की मौत
Sonbhadra News - शक्तिनगर में एक युवक की कपड़े सुखाने वाले तार में बिजली का करंट उतरने से मौत हो गई। मृतक विजेन्द्र बियार, मध्य प्रदेश का निवासी था और चिल्काडांड में मजदूरी करता था। उसके तीन बच्चे हैं। बस्ती में पिछले...

शक्तिनगर। हिन्दुस्तान संवाद शक्तिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत चिल्काडांड बस्ती में सोमवार सुबह कपड़े सुखाने वाले तार में बिजली का करंट उतरने से एक 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई।मृतक विजेन्द्र बियार पुत्र स्व शिव मंगल बियार पता ग्राम मुड़ी थाना माडा मध्य प्रदेश का रहने वाला था। चिल्काटांड़ बस्ती में भाड़े के कमरा लेकर मजदूरी कर अपने परिवार का जीवकोपार्जन करता था। पुलिस ने शव कों कब्जे मे लेकर पीएम के लिए दूद्धि रवाना कर दिया। मृतक से तीन बच्चे है लेकिन वह चिल्काडांड में अकेले रहकर मजदूरी करता था। ग्रामीणों के मुताबिक बीते दो दिन से ट्रांसफार्मर जलने से बस्ती में लाइट नही थी।
रविवार शाम ट्रांसफार्मर लग गया था। चार्ज होते ही रात में ही बिजली आने से तार में करंट उतरने की बात लोगों ने कही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।