up-gold-silver-price-21-april-rates-lucknow-kanpur-varanasi-gorakhpur-agra-prayagraj-bareilly-gold-and-silver-down UP Gold Silver Price Today: बरेली, कानपुर और आगरा में सोना सस्ता, जानें चांदी के नए रेट, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUP Newsup-gold-silver-price-21-april-rates-lucknow-kanpur-varanasi-gorakhpur-agra-prayagraj-bareilly-gold-and-silver-down

UP Gold Silver Price Today: बरेली, कानपुर और आगरा में सोना सस्ता, जानें चांदी के नए रेट

भारतीय सर्राफा बाजार ने शुक्रवार यानि 21 अप्रैल को सोना और चांदी के रेट्स जारी कर दिए हैं। कानपुर और बरेली में सोना और चांदी के दाम में कमी दर्ज की गई जबकि आगरा और गोरखपुर में सोना सस्ता हुआ है। 

Dinesh Rathour लाइव हिंदुस्तान, लखनऊFri, 21 April 2023 02:33 PM
share Share
Follow Us on
UP Gold Silver Price Today: बरेली, कानपुर और आगरा में सोना सस्ता, जानें चांदी के नए रेट

भारतीय सर्राफा बाजार ने शुक्रवार यानि 21 अप्रैल को सोना और चांदी के रेट्स जारी कर दिए हैं। कानपुर और बरेली में सोना और चांदी के दाम में कमी दर्ज की गई जबकि आगरा और गोरखपुर में सोना सस्ता हुआ है। गोरखपुर में चांदी के रेट में मामूली तेजी देखने को मिली है तो वहीं आगरा में चांदी स्थिर रही।

कानपुर में सोना और चांदी दोनों के दाम में गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को सोना 62200 प्रति दस ग्राम और चांदी 77000 प्रति किलो रही थी। शुक्रवार को सोना 62000 प्रति दस ग्राम और चांदी 76600 प्रति किलो रही थी।

आगरा में सोना सस्ता हुआ है जबकि चांदी के दाम स्थिर रहे। गुरुवार को सोना 60400 प्रति दस ग्राम और चांदी 73000 प्रति किलो रही। शुक्रवार को सोना 60300 प्रति दस ग्राम और चांदी 73000 प्रति किलो रही।

गोरखपुर में सोना के दाम में कमी दर्ज की गई जबकि चांदी के रेट बढ़े हैं। गुरुवार को सोना 62088 प्रति दस ग्राम और चांदी 74500 प्रति किलो रही। शुक्रवार को सोना 61500 प्रति दस ग्राम और चांदी 75000 प्रति किलो रही। 

बरेली में सोना और चांदी के दाम में मामूली बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है।  गुरुवार को सोना 60650 प्रति दस ग्राम और चांदी 71500 प्रति किलो रही। शुक्रवार को सोना 60600 प्रति दस ग्राम और चांदी 72000 प्रति किलो रही।

जेवरात पर मेकिंग चार्ज कम तो सोने का रेट ज्यादा

एक शहर के अंदर भी सोना-चांदी के दो दुकानों में रेट का अंतर होता है। लेकिन कोई जेवर खरीदना हो तो मिला-जुलाकर ग्राहक का खर्च एक जैसा हो ही जाता है। दरअसल, जेवर पर सोना-चांदी के रेट के ऊपर मेकिंग चार्ज यानी बनाने का खर्चा लगता है। आप गौर करेंगे कि जिस दुकान में सोने का भाव कम होगा, वहां मेकिंग चार्ज 15-24 परसेंट तक ऊपर से लगता है।