up-gold-silver-price-22-april-rates-lucknow-kanpur-varanasi-gorakhpur-agra-prayagraj-bareilly-gold-and-silver-down UP Gold Silver Price Today: कानपुर-बरेली में सोना-चांदी सस्ती, गोरखपुर और आगरा में क्या है सोने का दाम, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUP Newsup-gold-silver-price-22-april-rates-lucknow-kanpur-varanasi-gorakhpur-agra-prayagraj-bareilly-gold-and-silver-down

UP Gold Silver Price Today: कानपुर-बरेली में सोना-चांदी सस्ती, गोरखपुर और आगरा में क्या है सोने का दाम

भारतीय सर्राफा बाजार ने शनिवार यानि 22 अप्रैल को सोना और चांदी के रेट्स जारी कर दिए हैं। बरेली और कानपुर में सोना-चांदी के दाम में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। जबकि गोरखपुर और आगरा में सोना स्थिर रहा।

Dinesh Rathour लाइव हिंदुस्तान, लखनऊSat, 22 April 2023 02:26 PM
share Share
Follow Us on
UP Gold Silver Price Today: कानपुर-बरेली में सोना-चांदी सस्ती, गोरखपुर और आगरा में क्या है सोने का दाम

भारतीय सर्राफा बाजार ने शनिवार यानि 22 अप्रैल को सोना और चांदी के रेट्स जारी कर दिए हैं। बरेली और कानपुर में सोना-चांदी के दाम में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। जबकि गोरखपुर और आगरा में सोना स्थिर रहा। यहां चांदी के दाम में जरूर कम हुए हैं। 

कानपुर में सोना और चांदी दोनों के दाम में गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को सोना 62000 प्रति दस ग्राम और चांदी 76600 प्रति किलो रही थी। शनिवार को सोना 61800 प्रति दस ग्राम और चांदी 76500 प्रति किलो रही थी।

आगरा में सोना के दाम में बदलाव नहीं दिखा है, जबकि चांदी के रेट गिरे हैं। शुक्रवार को सोना 60300 प्रति दस ग्राम और चांदी 73000 प्रति किलो रही। शनिवार को सोना 60300 प्रति दस ग्राम और चांदी 72700 प्रति किलो रही।

गोरखपुर में भी सोना स्थिर रहा। जबकि चांदी के दाम में कमी देखने को मिला है। शुक्रवार को सोना 61500 प्रति दस ग्राम और चांदी 75000 प्रति किलो रही। शनिवार को सोना 61500 प्रति दस ग्राम और चांदी 74500 प्रति किलो रही। 

बरेली में सोना और चांदी के दाम में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को सोना 60600 प्रति दस ग्राम और चांदी 72000 प्रति किलो रही। शनिवार को सोना 60450 प्रति दस ग्राम और चांदी 71700 प्रति किलो रही।

जेवरात पर मेकिंग चार्ज कम तो सोने का रेट ज्यादा

एक शहर के अंदर भी सोना-चांदी के दो दुकानों में रेट का अंतर होता है। लेकिन कोई जेवर खरीदना हो तो मिला-जुलाकर ग्राहक का खर्च एक जैसा हो ही जाता है। दरअसल, जेवर पर सोना-चांदी के रेट के ऊपर मेकिंग चार्ज यानी बनाने का खर्चा लगता है। आप गौर करेंगे कि जिस दुकान में सोने का भाव कम होगा, वहां मेकिंग चार्ज 15-24 परसेंट तक ऊपर से लगता है।