UP Weather Update Agra Weather Forecast Monsoon Rains for next three days relief from heat UP Weather Update: ताजनगरी को मिलेगी गर्मी से राहत, आगरा में तीन दिन बारिश का अनुमान, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUP NewsUP Weather Update Agra Weather Forecast Monsoon Rains for next three days relief from heat

UP Weather Update: ताजनगरी को मिलेगी गर्मी से राहत, आगरा में तीन दिन बारिश का अनुमान

आगरा में गुरुवार से उमस भरी गर्मी से राहत की उम्मीद है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 3 दिन हल्की से लेकर मध्यम बारिश हो सकती है। आगरा में बुधवार सुबह से ही तेज धूप रही। गुरुवार को राहत के आसार हैं।

Srishti Kunj लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊWed, 13 July 2022 05:12 PM
share Share
Follow Us on
UP Weather Update: ताजनगरी को मिलेगी गर्मी से राहत, आगरा में तीन दिन बारिश का अनुमान

आगरा। आगरा में गुरुवार से उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिन हल्की से लेकर मध्यम बारिश हो सकती है। आगरा में बुधवार सुबह से ही तेज धूप रही। दोपहर के समय गर्म हवा के थपेड़े महसूस किए गए। इधर, ब्रज के मथुरा और फिरोजाबाद में बुधवार शाम हल्की बारिश से राहत महसूस की गई। गुरुवार को आगरा में भी बारिश का अनुमान है। बुधवार को मौसम एक बार फिर ताजनगरी को दगा दे गया। दो दिन से झमाझम बारिश की उम्मीद लगा रहे लोगों को पूरे दिन सिर्फ बादलों से आस दिखती रही। देर शाम को उमस और गर्मी से परेशान लोगों की उम्मीदों पर जहां-जहां गिरी चंद बूंदों ने पानी फेर दिया। 

बूंदाबांदी के बाद उमस और बढ़ गयी। इसके चलते दिन ढलने के बाद भी पसीने छूटते रहे। बादलों ने एक बार फिर से अनुमानों को ढेर कर दिया। मंगलवार के बाद बुधवार को भी हर कोई सुबह से बारिश की उम्मीद लगाए रहा। सुबह बादलों के साथ हुई, तो लगा कि आज लंबी गर्मी और उमस भरे मौसम से थोड़ी राहत मिल जाएगी। दिन चढ़ने के साथ उसम बढ़ने लगी और पसीने से हालात खराब हो गयी। बादलों के चलते धूप नहीं रही। इससे चुभनभरी गर्मी से राहत जरुर मिली। बुधवार को अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से चार डिग्री अधिक था। मौसम विभाग ने तीन दिन बारिश का अलर्ट जारी किया है।

आर्द्रता बढ़ी तो छूटे पसीने
ताजनगरी में बुधवार को आद्रता का अधिकतम स्तर 75 प्रतिशत से ऊपर पहुंच गया। आद्रता का अधिकतम स्तर 76 प्रतिशत और न्यूनतम 49 प्रतिशत दर्ज किया गया। मौसम विभाग के आंकड़ों में बुधवार को पिछले 24 घंटे में बिल्कुल बारिश नहीं हुई।

कई स्थानों पर बारिश
बेशक शहर में बादलों ने धोखा दे दिया हो, लेकिन देहात के कई इलाकों में बारिश हुई। जगनेर सहित कई क्षेत्रों में लोगों को बूंदों ने राहत दी। वहीं शहर में देर शाम को कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई। इससे लोगों को राहत मिलने के बजाए मुश्किलें बढ़ गयीं।

लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |