गंगा दशहरा कल, लाखों श्रद्धालु गोमती में लगाएंगे आस्था की डुबकी
Sultanpur News - गुरुवार 5 जून को गंगा दशहरा पर्व पर लाखों श्रद्धालु लंभुआ क्षेत्र के तीर्थराज धोपाप धाम में आदि गंगा गोमती में स्नान करेंगे और श्री राम जानकी मंदिर में पूजा करेंगे। यह स्थान भगवान श्रीराम के पाप...
लंभुआ, संवाददाता गुरुवार पांच जून को गंगा दशहरा पर्व पर लंभुआ क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध पौराणिक स्थल तीर्थराज धोपाप धाम में स्थिति आदि गंगा गोमती में लाखों श्रद्धालु आस्था के डुबकी लगाएंगे और श्री राम जानकी मंदिर में पूजा दर्शन करेंगे। इसके लिए प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। जिले के पौराणिक व धार्मिक महत्व वाला तीर्थस्थल धोपाप त्रेतायुग में भगवान श्रीराम के आगमन से चर्चित हुआ है। रावण वध के उपरांत ऋषियों की सलाह पर भगवान श्रीराम ने धोपाप में ही आदि गंगा गोमती के तट पर डुबकी लगाकर पाप से मुक्ति पाई थी। तभी से इस स्थान का नाम धोपाप पड़ गया।
प्रत्येक वर्ष गंगा दशहरा के पर्व पर करीब एक लाख से ज्यादा श्रद्धालु सिर्फ स्नान के जरिए पापों से मुक्ति की चाह में धोपाप पहुंचते हैं। मान्यता है कि लंकापति रावण वध के उपरांत मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम को ब्रह्महत्या के पाष का दोषी माना गया था। इसके लिए उनके कुलगुरु ने अन्य ऋषियों की मदद ली थी। काफी मंथन के बाद ऋषियों की सलाह पर एक पत्ते पर काला कौआ नदियों में तैराया गथा था। आदि गंगा गोमती के इस स्थान पर पहुंच कर वह कौआ सफेद हो गया था। इससे इस स्थान को स्नान के उपयुक्त माना गया था। प्रभु श्रीराम ने इस स्थान पर स्नान करके ब्रह्महत्या के पाप से मुक्ति पाई थी। तभी से इस स्थान का नाम धोपाप पड़ गया। जिस घाट पर श्रीराम ने स्नान किया था, उसे राम घाट के नाम से जाना जाता है। लिहाजा, पापमुक्त होने की चाह में श्रद्धालु इस स्थान पर पहुंच कर स्नान करते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।