Suhaildev Bharatiya Samaj Party Forms New District Committee in Sultanpur Meeting सुलतानपुर: सुभासपा की जिला इकाई का गठन किया गया, Sultanpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSultanpur NewsSuhaildev Bharatiya Samaj Party Forms New District Committee in Sultanpur Meeting

सुलतानपुर: सुभासपा की जिला इकाई का गठन किया गया

Sultanpur News - सुलतानपुर में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में नई कार्यकारणी का गठन किया गया, जिसमें जिलाध्यक्ष विनित सिंह ने विभिन्न पदों की घोषणा की। प्रदेश महासचिव और उपाध्यक्ष की...

Newswrap हिन्दुस्तान, सुल्तानपुरSun, 20 Oct 2024 04:50 PM
share Share
Follow Us on
सुलतानपुर: सुभासपा की जिला इकाई का गठन किया गया

सुलतानपुर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की जिला कार्यकारणी की एक बैठक का आयेाजन पयागीपुर स्थित एक मैरज लाल में किया गया। बैठक में प्रदेश महासचिव व जिला प्रभारी रविकांत प्रजापति तथा प्रदेश उपाध्यक्ष अखिलेश शर्मा की मौजूदगी में जिलाध्यक्ष विनित सिंह ने ने नई कार्यकारणी के गठन की घोषणा की। कार्यकारणी में जिला प्रमुख महासचिव ध्रुव पाल, कोषाध्यक्ष विष्णु प्रकाश पांडेय,जिला उपाध्यक्ष रितेश राना,बाबूलाल धूरिया,मृत्युन्जय मिश्र, मो. समीम खान,नूर आलम एवं जिला प्रमुख महासचिव संतोष राणा,शुभम मौर्य,सोनू सिंह, मुकेश कुमार,राम कल्प कोरी, अजमल, गोविन्द निषाद,जिला सचिव मनोज, राम भरत गौड़ तथा विधानसभा लंभुआ का अध्यक्ष अवनीश सिंह, सुलतानपुर विधानसभा अध्यक्ष वृजेश पाल, कादीपुर अध्यक्ष दिनेश राजभर और दूबेपुर ब्लाक अध्यक्ष भानू वर्मा, लंभुआ ब्लाक अध्यक्ष मनोज शर्मा को बनाया गया है। इस बैठक में युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पंकज राजभर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कौशल्या राजभर, प्रेमलता निषाद मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।