The journey of Banke Bihari devotees will be easy from Vrindavan bypass, NH 19 will be connected to Yamuna Expressway वृंदावन बाईपास से बांके बिहारी के भक्तों का सफर होगा आसान, यमुना एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा एनएच 19, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़The journey of Banke Bihari devotees will be easy from Vrindavan bypass, NH 19 will be connected to Yamuna Expressway

वृंदावन बाईपास से बांके बिहारी के भक्तों का सफर होगा आसान, यमुना एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा एनएच 19

  • वृंदावन बाईपास से बांके बिहारी के भक्तों का सफर आसान होगा। दरअसल, एनएच 19 और यमुना एक्सप्रेसवे को आपस में कनेक्ट करने वाले वृंदावन बाईपास निर्माण की डीपीआर को मंजूरी मिल गई। अब यहां आने-जाने को जाम निजात मिल जाएगी।

Deep Pandey लाइव हिन्दुस्तानTue, 1 April 2025 07:28 AM
share Share
Follow Us on
वृंदावन बाईपास से बांके बिहारी के भक्तों का सफर होगा आसान, यमुना एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा एनएच 19

बांके बिहारी के भक्तों के लिए राहत की खबर है। अब उनका सफर और आसान होगा। दरअसल, नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने नेशनल हाइवे और यमुना एक्सप्रेसवे को आपस में कनेक्ट करने वाले वृंदावन बाईपास निर्माण की डीपीआर को मंजूरी दे दी है। नेशनल हाइवे अथॉरिटी ने इस बारे में उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र भेज कर जानकारी दी है।

यमुना एक्सप्रेस वे को छटीकरा पर नेशनल हाइवे-19 से जोड़ने के लिए इस बाईपास की योजना तैयार की गई है। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने यह योजना तैयार की थी। इसका मकसद यह था कि यमुना एक्सप्रेस वे से नेशनल हाइवे-19 की ओर जाने वाले और नेशनल हाइवे-19 से यमुना एक्सप्रेस वे जाने वालों को वृंदावन में प्रवेश न करना पड़े और उनकी राह आसान हो जाए। इसके साथ ही दोनों ओर से आने वाले श्रद्धालुओं का वृंदावन आगमन भी सुगम हो जाए

यमुना एक्सप्रेस वे और एनएच को जोड़ने वाला पहला बाईपास : वृंदावन बाईपास ऐसा पहला बाईपास होगा, जो यमुना एक्सप्रेसवे को नेशनल हाइवे-19 से कनेक्ट करेगा। ग्रेटर नोएडा से शुरू होकर मथुरा तक यमुना एक्सप्रेस वे पर कोई ऐसा बाईपास नहीं है जो नेशनल हाइवेे से यमुना एक्सप्रेसवे को कनेक्ट करे।

1645.72 करोड़ की आएगी लागत

इस बाईपास के निर्माण में 1645.72 करोड रुपए की लागत आएगी। यह बाईपास नेशनल हाईवे-19 के किलोमीटर संख्या 129.320 से शुरू होगा और यमुना एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 101.200 पर जुड़ेगा।

ये भी पढ़ें:अब मथुरा की बारी, हेरिटेज कॉरिडोर की तैयारी; वृंदावन तक बनेगा लिंक एक्‍सप्रेस-वे

15.40 किलोमीटर का होगा मार्ग

छटीकारा से यमुना एक्सप्रेस वे तक बनने वाला यह बाईपास 15.40 किलोमीटर लंबा होगा, जो वृंदावन शहर में जाकर जाम में फंसने की बजाय सुगम रास्ते से सीधा यमुना एक्सप्रेस वे को कनेक्ट कर देगा।